Sunday 7 August 2022

आजमगढ़ फूलपुर स्वतंत्रता दिवस पर फहराएंगे काला झंडा व्यवस्था से खिन्न आरा मशीन संचालक ने मुख्यमंत्री को दी चेतावनी।


 आजमगढ़ फूलपुर स्वतंत्रता दिवस पर फहराएंगे काला झंडा

व्यवस्था से खिन्न आरा मशीन संचालक ने मुख्यमंत्री को दी चेतावनी।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रशासनिक उत्पीड़न से खिन्न होकर फूलपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले आरा मशीन संचालक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काला झंडा फहराने का ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से लगायत प्रशासनिक अधिकारियों को भी रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है।


जानकारी के मुताबित ग्राम सभा फूलपुर के रहने वाले राजेश विश्वकर्मा आरा मशीन का संचालन करते हैं। बीते एक अगस्त को मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं एसडीएम फूलपुर को भेजे गए रजिस्टर्ड पत्र में उन्होंने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सरकार द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रतिष्ठान पर काला झंडा फहराने का एलान किया है। उन्होंने रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से अपनी पीड़ा पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि वन विभाग द्वारा आरा मशीन संचालन तथा नवीनीकरण के नाम पर की जा रही भारी धनउगाही से उनका व्यापार चौपट हो चुका है। उन्होंने वन विभाग पर आर्थिक दोहन का गंभीर आरोप भी लगाया है।


 वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान होकर उन्होंने आगामी 15 अगस्त के दिन अपने प्रतिष्ठान पर काला झंडा फहराने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक दुर्व्यवस्था के चलते मेरे द्वारा किए जा रहे इस कृत्य की जवाबदेही शासन और प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि इस मामले में शासन और प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।

No comments:

Post a Comment