Thursday 18 August 2022

आजमगढ़ सरायमीर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव पांच दिन पूर्व हुई थी मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया है आरोप।


 आजमगढ़ सरायमीर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र  से निकाला गया विवाहिता का शव


पांच दिन पूर्व हुई थी मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया है  आरोप।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव में पुलिस ने गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेश पर तहसीलदार निजामाबाद की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


 विवाहिता की पांच दिन पहले संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।


निजामाबाद थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी जियालाल की बेटी दीपिका की शादी वर्ष 2021 में सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी राम भुवन पुत्र बेचू के साथ हुई थी। प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी।


बताया गया है की दीपिका की मां दुर्गावती ने आरोप लगाया कि शादी के 2 महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दीपिका गर्भवती थी उसकी विदाई के लिए कई बार कहीं लेकिन ससुराल वाले विदा नहीं किए।


 दहेज के लिए प्रसव पीड़ा में हमारी बेटी को मार डाला। पीड़िता की तहरीर पर सरायमीर थाना की पुलिस ने 13 अगस्त 2022 को चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। 


सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप बाजपेइ, व तहसीलदार निजामाबाद एवं  पुलिस फोर्स  के साथ उप निरीक्षक अशुतोष मिश्र की निगरानी में गुरुवार को शव को कब्र से निकाल कर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने बताया की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी


आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment