Thursday 4 August 2022

आजमगढ़ दीदारगंज खरसहन कला में अमृत सरोवर के लिए हुआ भूमि पूजन अधिकारियों ने जांच कर जेसीबी मशीन से सरोवर का कार्य कराया चालू


 आजमगढ़ दीदारगंज खरसहन कला में अमृत सरोवर के लिए हुआ भूमि पूजन


अधिकारियों ने जांच कर जेसीबी मशीन से सरोवर का कार्य कराया चालू



आजमगढ़ दीदारगंज से विवेकानन्द पांडेय की रिपोर्ट।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विकासखण्ड फूलपुर क्षेत्र के खरसहनकला (दीदारगंज) गांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन किया गया। 



शासन के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य पल्थी संतोष कुमार यादव ने खरसहनकला गांव में पंडित दयाराम उपाध्याय के द्वारा बैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से अमृत सरोवर का भूमि का पूजन किया। जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव ने बताया कि खरसहनकला गांव में अमृत सरोवर का पशु-पक्षियों के लिए पानी के साथ ही लोगों को आकर्षित करने के लिए सुंदरीकरण कराया जाएगा।




 सरोवर पर रैंप, सीढ़ी, विद्युत प्रकाश, हरियाली के लिए पेड़-पौधों सहित बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। बुधवार शाम को खरसहनकला गांव पहुंचकर वीएस पांडेय अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आजमगढ़, अभियंता व अवर अभियंता जिला पंचायत व अन्य स्टाफ के द्वारा अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों द्वारा मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलाकर अमृत सरोवर के लिए साफ-सफाई का कार्य चालू कराया गया। 




इस मौके पर चंद्रप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान रामपलट यादव, दिलीप यादव, ओमप्रकाश सेठ, महंतबली यादव, मनोज यादव, विजय शंकर सेठ, गिरजा शंकर सेठ, रामदुलार गुप्ता, उदयराज यादव, कंता यादव, रामप्रकाश यादव, कलंदर जायसवाल, विजय शंकर, रामनाथ राजभर, श्रीप्रकाश यादव बाबूलाल यादव, पप्पू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment