Tuesday 30 August 2022

आजमगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील ईकाई निजामाबाद द्वारा उप श्रमायुक्त राजेश कुमार को किया गया सम्मानित


 आजमगढ़ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील ईकाई निजामाबाद द्वारा उप श्रमायुक्त राजेश कुमार को किया गया सम्मानित 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आईडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन तहसील इकाई निजामाबाद आजमगढ़ के द्वारा एक कार्यक्रम के तहत संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडेय व जिलाध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय की उपस्थिती में उप श्रम आयुक्त आजमगढ़  राजेश कुमार को प्रशासनिक रत्न व स्मृति चिन्ह एवम प्रशस्ति पत्र राहुल कुमार पाण्डेय तहसील अध्यक्ष निजामाबाद आईडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के हाथों देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव संजय पाण्डेय ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह उप श्रमायुक्त आजमगढ़  को उनके द्वारा मण्डल में किये जा रहे अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। 

जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने कहा कि जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं समाजसेवी को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया इसी क्रम में उप श्रमायुक्त आजमगढ़ , व  श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडे, एवं  देवेंद्र सिंह श्रम विभाग के स्टेनो अनिल सिंह, वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र  को प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशासन रत्न प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 तहसील अध्यक्ष निजामाबाद राहुल कुमार पांडे आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहते है।

 सम्मान पत्र से वशीभूत होकर उप श्रमायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि आज के समय में पत्रकार कड़ी मेहनत करके समाज को एक आईना दिखाते हैं और हर एक घटनाओं को चैनल व पेपर के माध्यम से प्रकाशित करते हैं।

आजमगढ़ से राहुल पांडेय की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment