Wednesday 31 August 2022

आजमगढ़ योग योगासन खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


 आजमगढ़ योग योगासन खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


उत्तर प्रदेश आजमगढ नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन व उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से सम्बद्ध डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में योग योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन नगर के श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। अध्यक्षता संरक्षक कल्पनाथ सिंह वं संचालन जयप्रकाश ने किया। 


प्रतिभागियां में मनीषा मौर्या, आदित्य प्रजापति, शौर्य अग्रवाल, प्ररेणा गुप्ता, स्पर्श मद्धेशिया, शिवांगी सोनकर, एस वर्मा आदि ने अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया। 


संरक्षक कल्पनाथ सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा योग योगासन को खेल से जोड़ दिया गया है और उसी खेल विभाग में मान्यता रजिस्टर्ड संस्था द्वारा योगासन खेल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप 2022 के माध्यम से बच्चों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। 


आंगतुकों के प्रति आभार जताते हुए संगठन के अध्यक्ष लौटू मौर्य व सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहाकि योग योगासन खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने योग का प्रदर्शन किया वह काबिलेतारिफ है। ऐसी प्रतिभा के माध्यम से जहां योग अपने आयामों की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है, जो सुखद है। उन्होंने कहाकि प्रतिभागियों में से विजेताओं के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। जिसमे सम्मान समारोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया जाएगा। 



इस मौके पर जिमनास्टिक जिमनास्टिक कोच विष्णु जी  सचिव अशोक, उपाध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, सचिव राजेश मौर्या, कोषाध्यक्ष अविनाश व सदस्य मोहन मनमोहन प्रवेश मौर्य, इंद्रजीत, जयप्रकाश संयोजक, अवधेश, अभिषेक जायसवाल, संजय आदि मौजूद रहे। 


आजमगढ़ से अमित खरवार की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment