Wednesday 3 August 2022

लखनऊ ब्रजेश पाठक का तंज- इन भूमाफिया की पैरवी करने सीएम के पास गए थे रामगोपाल


 लखनऊ ब्रजेश पाठक का तंज- इन भूमाफिया की पैरवी करने सीएम के पास गए थे रामगोपाल




लखनऊ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर तंज कसा है। पाठक ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि रामगोपाल भू माफिया रामेश्वर सिंह यादव की पैरवी करने सीएम के पास गए थे। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से अपराधियों की पैरवी करती रही है।



पाठक ने स्पष्ट किया है कि जो अपराध करेगा उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई अवश्य करेगी। अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलेगा। उन्होंने कहा कि सपा महासचिव ने सीएम से भू-माफिया रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव की पैरवी की थी। रामेश्वर के खिलाफ एटा में ही विभिन्न थानों में अब तक 86 मामले दर्ज हैं।



रामेश्वर ने सरकारी और गैर सरकारी भूमि पर डरा धमकाकर अवैध कब्जे किए थे। आयकर विभाग ने भी अब तक करीब 52 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। उल्लेखनीय है कि रामेश्वर को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। 18 जून को डीएम ने उनकी जमीन की कुर्की का आदेश जारी किया था।

No comments:

Post a Comment