Tuesday 23 August 2022

आजमगढ़ निजामाबाद शादी का झांसा देकर 8 साल से करता रहा शारीरिक शोषण अब शादी करने से किया इंकार तो पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर के आरोपी को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ निजामाबाद शादी का झांसा देकर 8 साल से करता रहा शारीरिक शोषण


अब शादी करने से किया इंकार तो  पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर के आरोपी को किया गिरफ्तार 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शादी का झांसा देकर पिछले 8 वर्ष से युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी मंगलवार की सुबह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।


निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने बीते 21 अगस्त को स्थानीय थाने में क्षेत्र के चकबारी ग्राम निवासी चंद्रेश यादव पुत्र स्व0 मंगलदेव के खिलाफ जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी चंद्रेश यादव उसे शादी करने का झांसा देकर पिछले 8 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। 


अब शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी चंद्रेश यादव को क्षेत्र के सेंटरवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment