Thursday 25 August 2022

आजमगढ़ नगर पंचायत सरायमीर का नए ई0ओ0 ने सम्भाला चार्ज


 आजमगढ़ नगर पंचायत सरायमीर का नए ई0ओ0 ने सम्भाला चार्ज 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर नगर पंचायत के ई0ओ0 का स्थान्तरण हो जाने के चलते काफी समय पद खाली था। 25 अगस्त 2022 को निजामबाद के ई0ओ0 प्रहलाद पाण्डेय को सरायमीर का अतरिक्त चार्ज दिया गया। हमारे संवाददाता से बात करते हुऐ श्री पाण्डेय ने कहा कि सरायमीर नगर वासियों के सेवा मे मै 24 घण्टा उपलब्ध रहूंगा। और आप के चैनल के माध्यम से कहना चाह रहा हूं कि सरायमीर नगर पंचायत की साफ सफाई, लाईट,आदि ब्यवस्थाओं पर खास ध्यान रहेगा इसके बाद भी अगर परीशानी व समस्या हो तो हमे अवश्य जानकारी दे हम उस समस्या का समाधान अवश्य करेंगे। नगर पंचायत सरायमीर के  कर्मचारियों व विभाग़ों की जानकारी ली और कहा कि किसी भी कार्य के लिए अनावश्यक किसी को परेशान न किया जाय। प्राथमिकता के आधार पर लोगो के कार्यों का निस्तारण करने की सीख दी।



आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment