Sunday 3 July 2022

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रदेश सरकार की एंटी रोमियो व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान दिख रहा है विफल! गैंगरेप के आरोपियों को पनाह देने का कप्तानगंज पुलिस पर लगा आरोप। आजमगढ़ कोर्ट ने शुरू किया NBW / धारा 82 की कार्यवाही।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रदेश सरकार की  एंटी रोमियो व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान दिख रहा है विफल! 


गैंगरेप के आरोपियों को पनाह देने का कप्तानगंज पुलिस पर लगा आरोप।


आजमगढ़ कोर्ट ने शुरू किया NBW / धारा 82 की कार्यवाही। 


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को थानाध्यक्ष कप्तानगंज के द्वारा अभियुक्तगणों के अनुसूचित प्रभाव में होकर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश तथा  न्यायालय अपर जिला सत्र न्यायालय आजमगढ़ द्वारा उक्त अपराध मे संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कई बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया परन्तु कप्तानगंज पुलिस ने अभियुक्तो को गिरफ्तार नही किया।



जानकारी के अनुसार ऊसके बाद पुनः कोर्ट ने गिरफ्तारी ना करने के बाबत आख्या न्यायालय मे प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया।



जब की उक्त अपराध मे संलिप्त अभियुक्तगण अपने घर है उसके बाद भी कप्तानगंज पुलिस उक्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही कर रही है। क्या यही एंटी रोमियो अभियान है? क्या यही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान है



कोर्ट द्वारा बार बार गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद भी कप्तानगंज थाने की पुलिस उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तारी नही किया ऐसी स्थिति मे न्यायालय विशेष न्यायाधीश ( एस0सी0/एस0टी0एक्ट ) आजमगढ़ ने NBW/धारा 82 की कार्यवाही शुरू कर दी है


अब यह देखना है की पुलिस प्रशासन कितना सक्रियता दिखाता है

No comments:

Post a Comment