Wednesday 27 July 2022

जालौन शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो वायरल


 जालौन शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो वायरल



जालौन में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका ने अपने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है की शिक्षिक ने मरने से पहले एक वीडियो भी जारी किया। जो बुधवार को सामने आया है। शिक्षिका ने मंगलवार शाम को अपने घर में सुसाइड किया था। मामले में पुलिस का कहना है, शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।



 शिक्षिका ने अपने वीडियो में कहा था, अगर मैं मर जाऊं तो इन लोगों को सजा देना मेरे सास-ससुर को और मेरे पति को। हार्दिक को अपने पास रखना। वीडियो में प्रिंसी रोती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर शिक्षिका के सास-ससुर से पूछताछ कर रही है। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के मंडी की है।


शिक्षिका के पति सौरभ ने बताया, 3 महीने पहले हमारा बच्चा हुआ था। तब से प्रिंसी परेशान रहती थी। उसका इलाज भी इटावा में चल रहा था। उसके बाद झांसी में इलाज करवाया गया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। हमारी शादी 2012 में हुई थी। तब हम लोग एट में रहते थे। वहां मेरी फर्नीचर की दुकान है। 2018 में प्रिंसी की बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी लग गई। नौकरी लगने के बाद हम लोग कोंच में आकर रहने लगे। यहां प्रिंसी के मायके वाले भी रहते थे।



 बुधवार को मेरा जन्मदिन था। मैंने उसे बोला था, शाम को हम लोग मंदिर चलेंगे, लेकिन शाम को मेरे ससुर ने प्रिंसी की मौत की खबर फोन पर सुनाई। प्रिंसी मैटरनिटी लीव पर थी। वो हमेशा परेशान रहती थी। वहीं प्रिंसी के भाई रवि ने बताया, मेरी बहन को उसके सास-ससुर परेशान करते थे। वो लोग उसको पागल साबित करने में लगे रहते थे। उसका इलाज भी चल रहा था। ये लोग उसके साथ मारपीट करते थे। अगर वो पागल होती को उसकी नौकरी कैसे लगती। हम लोगों ने बहुत समझाया था। इन लोगों ने मुझे गोली मारने की धमकी भी दी थी। मेरी बहन को इन लोगों ने बहुत परेशान किया है। मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही का कहना है, अभी हम लोगों को किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर पूछताछ की जा रही है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।

No comments:

Post a Comment