Sunday 24 July 2022

आजमगढ़ फूलपुर लंगूर ने दर्जन भर लोगों को काटकर किया जख्मी


 आजमगढ़ फूलपुर लंगूर ने दर्जन भर लोगों को काटकर किया जख्मी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर कस्बे में एक पखवाड़े से एक लंगूर आतंक का कारण बन गया है। लंगूर ने अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। दूसरी ओर समस्या यह कि अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने से लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।


सूत्रो के मुताबिक  दुकानदार भी परेशान हैं, क्योंकि दुकान में घुसकर सामान बर्बाद कर रहा है। लंगूर के डर से बच्चे स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

घायल पवन बिंद ने बताया कि भुट्टा का ठेला लगाया था। लंगूर ठेले पर आकर उसे खाने लगा। जैसे ही उसकी ओर नजर गई तो बांह में काट लिया। सेवाती सुबह घर लंगूर देख भागना चाहीं तो पैर में काटकर धक्का दे दिया, जिससे घायल हो गईं। इसी तरह सीताराम आदि भी लंगूर के शिकार हो चुके हैं।



 उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि लंगूर को पकड़ने के लिए विभाग व एंटी रेबीज के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की गई है।

No comments:

Post a Comment