Sunday 3 July 2022

आजमगढ़ मेहनगर अप्राकृतिक दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार


 आजमगढ़ मेहनगर अप्राकृतिक दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेंहनगर थाने की पुलिस ने नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार के मामले में नामजद दो आरोपियों को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। 




मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि बीते 30 जून की रात करीब 8 बजे उसके नाबालिग पुत्र नीरज व प्रदीप उर्फ डाक्टर


 बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति के नलकूप पर ले गए। वहां दोनों ने बालक के साथ बारी-बारी से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।



 आरोपियों ने बालक को जुबान  खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित बालक घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को बताया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।




 घटना के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के सिंहपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में नीरज पुत्र चंद्रबली व प्रदीप उर्फ डाक्टर पुत्र नन्हकू राम मेंहनगर क्षेत्र के सिसवां गांव के निवासी बताए गए हैं।

No comments:

Post a Comment