Friday 8 July 2022

आजमगढ़ को भाजपा सांसद निरहुआ से बढ़ी उम्मीदें रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात रेलमंत्री को सौंपा ज्ञापन, जल्द होंगी समस्याएं दूर


 आजमगढ़ को भाजपा सांसद निरहुआ से बढ़ी उम्मीदें


रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात


रेलमंत्री को सौंपा ज्ञापन, जल्द होंगी समस्याएं दूर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ दिल्ली पहुंचकर केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इन मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी अपडेट कर रहे हैं। 




आजमगढ़ जिले में भाजपा का सांसद चुने जाने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ से जिले की जनता की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ऐसे में इन उम्मीदों पर खरा उतरना भाजपा सांसद के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले की जनता भाजपा सांसद की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।



 हालांकि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि मनोज तिवारी के साथ हम लोग रेल मंत्री से मिलकर आजमगढ़ वाराणसी गोरखपुर मार्ग पर रेल की जरूरत से संबंधित ज्ञापन सौंपा। रेल मंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।




सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने केन्द्रीय रेल मंत्री के साथ सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से भी मुलाकात कर केन्द्र सरकार के अन्तर्गत आने वाली सड़कों की स्थिति से अवगत कराया। भाजपा सांसद निरहुआ का कहना है कि खराब सड़कों के कायाकल्प का भरोसा नितिन गड़करी ने दिया है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।



बता दें कि आजमगढ़ जिला 2017 से सत्ता से दूर रहा है। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद भी जिले में भाजपा के एक मात्र विधायक ही चुनाव जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव यहां से सांसद चुने गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के ही प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। ऐसे में 2022 के लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद निरहुआ से उम्मीदें बढ़ी हैं। जिले की समस्याओं की यदि बात की जाय तो रेल परिवहन एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही जिले में बिजली, सड़क, परिवहन एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही बारिश के दिनों में बाढ़ और जलभराव एक बड़ी समस्या है। ऐसे में इन समस्याओं से निपटना एक बड़ी चुनौती है।

No comments:

Post a Comment