Monday 25 July 2022

आजमगढ़ सरायमीर सावन माह के द्वितीय सोमवार को श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति के तत्वाधान मे भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया गया


 आजमगढ़ सरायमीर सावन माह के द्वितीय सोमवार को श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति के तत्वाधान मे भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया गया

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर सावन माह के द्वितीय सोमवार को श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति के तत्वाधान मे ठाकुर द्वारा से भगवान श्री ठाकुरेश्वर महादेव के दर्शन पूजन व जलाभिषेक के उपरांत कांवरिया का एक जत्था गाजे बाजे व डीजे संग नाचते गाते हुए ठाकुर द्वारा, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी, चौक, प्राईमरी पाठशाला, मवेशी खाना होते हुये रोडवेज मंदिर पहुंचा जहा भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया गया तथा श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रामभुवन मौर्य के तरफ से भोजन प्रसाद वितरण किया गया।

 इसके बाद कांवरिया की टोली ट्रेन से शाहगंज के लिये रवाना हुयी कांवरिया की टोली शाहगंज से सुल्तानगंज जायेगी वहा से स्नान ध्यान करके जल लेकर पैदल हर हर महादेव के जयकारे के साथ बोल बम बोल बम के नारे लगाते देवघर स्थित बाबा धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

जिसमें श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष रामभुवन मौर्य , विश्व हिन्दू परिषद् फूलपुर के जिलाध्यक्ष अनिल सेठ जी , अमरनाथ सेठ, सुजीत चौरसिया, श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल , व्यवस्थापक राहुल प्रजापति , कोषाध्यक्ष दिनेश प्रजापति , उपव्यस्थापक कमलेश विश्वकर्मा ,उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ,महामंत्री विवेक जायसवाल,दुर्गेश पाण्डेय, सन्तोष जायसवाल,मानिकचन्द्र गुप्ता, राम प्रकाश यादव ,सूरज सेठ, सन्तोष सेठ, विकास जायसवाल, विशाल गुप्ता, अतुल गुप्ता, सोनू गुप्ता,  मनीष यादव,गौतम शर्मा, राजू, वेद, पवन, संजय,अखिलेश विश्वकर्मा

 रवि,अभिषेक,शिवा,अभिषेक, सत्यम , हनी,निरंजन सोनी, रोशन जायसवाल, संदीप प्रजापति,सोनू गौड, उमेश गौड, मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।




आजमगढ़ सरायमीर से रविकुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment