Sunday 19 June 2022

आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज आजमगढ़ में होगा आगमन


 आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज आजमगढ़ में होगा आगमन 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 19 जून 2022 को जनपद में आगमन हो रहा है। वह लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में दो स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 



मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। 



डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य ने प्रस्तावित जनसभा स्थल विधानसभा क्षेत्र सदर के अकबेलपुर जहानागंज एवं विधानसभा क्षेत्र सगड़ी के बघैला बिलरियागंज का निरीक्षण किया। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री 11 बजे बघैला बिलरियागंज और 12 बजे अकबेलपुर जहानागंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

No comments:

Post a Comment