Thursday 16 June 2022

आजमगढ़ सरायमीर जुमे की नमाज़ को देखते हुऐ जिला प्रशासन सतर्क


 आजमगढ़ सरायमीर जुमे की नमाज़ को देखते हुऐ जिला प्रशासन सतर्क 



रिपोर्ट अबुलबशर आजमी 




उप जिलाधिकारी निज़माबाद रविकुमार, ईओ0 सरायमीर, सरायमीर थाने के  नायब दरोगा संजय सिंह,व आसुतोष मिश्रा,एवं पुलिस,भारी संख्या मे शस्त्र सीमा बल 66 बटालियन सिकेंड इंचार्ज कल्यण बरूआ के नेतृत्व मे सीसी ऐलेक्शन कम्पनी के साथ सरायमीर कस्बे का भ्रमण कर जामा मस्जिद के अगल बगल के भवनों की छतों पर ईंट पत्थर के टुकड़ों को हटवाया और निरीक्षण किया।



भारी पुलिसबल व अधिकारियों की मौजूदगी को देखते चर्चाओं का बाज़ार गर्म रहा। नगर पंचायत की तरफ से छतों से ईट पत्थर हटाने की मुनादी करायी गयी और कहा गया कि ड्रोन से अब किसी कि छत पर ईंट व पत्थर दिखे तो कार्यवाही की जायेगी।



इस अजूबी घोषणा से चाय पान की दुकानों पर लोग चर्चा करते दिखे वही अधिकारी भी हलाकान दिखे। यह कार्य प्रात़ः से लेकर देर शाम तक चलता रहा। विगत दिनो जुमे की नमाज़ के प्रदेश का माहौल खराब हुआ था उसी कड़ी मे सतर्कता बरती जा रही है।

No comments:

Post a Comment