Saturday 4 June 2022

आजमगढ़ भाजपा ने दिनेश लाल निरहुआ को घोषित किया अपना प्रत्याशी भाजपा द्वारा फिर दिनेश लाल निरहुआ को टिकट दिया गया है।


 आजमगढ़ भाजपा ने  दिनेश लाल निरहुआ को घोषित किया अपना प्रत्याशी


भाजपा द्वारा फिर दिनेश लाल निरहुआ को टिकट दिया गया है। 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपना प्रत्याशी घोषित कर ही दिया। भाजपा द्वारा फिर दिनेश लाल निरहुआ को टिकट दिया गया है।  बता दें कि अभी कुछ ही देर पहले निरहुआ ने तीन सेटों पर्चा भी खरीदा।



बता दें कि आज केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर नगर अध्यक्ष अरविन्द के कुमार संयोजकत्व में आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में भाजपा नेता व भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मेहता पार्क में स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव मेरे भाई हैं। उन्होंने मेरे लिए ही यहां से इस्तीफा दिया है।



 आजमगढ़ सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा।



इस दौरान उन्होंने अखिलेश पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने बात साफ कर दी कि सदर लोकसभा का उपचुनाव निरहुआ ही जीतेगा। अखिलेश पर टिप्पणी करते हुए निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव भी देशभक्त हैं लेकिन वह अपनी जाति समुदाय के लोगों को बरगला कर गलत रास्ते पर लेकर चलते हैं। वह कभी जिन्ना की बात करते हैं तो कभी औरंगजेब की।



 कानपुर में हुए बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है इसके लिए जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होने चाहिए।

No comments:

Post a Comment