Saturday 18 June 2022

आजमगढ़ फिर भाजपा में शामिल हुए रामदर्शन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की शामिल होने की घोषणा


 आजमगढ़ फिर भाजपा में शामिल हुए रामदर्शन यादव



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की शामिल होने की घोषणा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पूर्व विधायक व प्रसपा नेता रामदर्शन यादव आज भारी समर्थकों के साथ रानीपुर जनसभा में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

बता दें कि 1993 में समाजवादी पार्टी से मुबारकपुर के विधायक रहे रामदर्शन यादव आज भाजपा में शामिल हो गये। 



मेहनगर विधानसभा के रानीपुर रजमो में आयोजित जनसभा में उनके शामिल होने की घोषणा की गई। लोकसभा उपचुनाव को लेकर उन्हें पार्टी में फिर एंट्री दी गई है। वह भाजपा से मुबारकपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके शामिल होने की घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की। इस 



मौके पर उन्हें लोग फूल मालाओं से लाद दिया निरहुआ ने भी मंच पर रामदर्शन यादव का जोरदार स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment