Friday 3 June 2022

बलिया पुलिस चौकी के बगल में चल रहा था देह व्यापार आपत्तिजनक स्थिति में 5 जोड़े बरामद, देवर भाभी सहित चाचा-भतीजे भी पकड़े गए


 बलिया पुलिस चौकी के बगल में चल रहा था देह व्यापार



आपत्तिजनक स्थिति में 5 जोड़े बरामद, देवर भाभी सहित चाचा-भतीजे भी पकड़े गए



उत्तर प्रदेश बलिया शहर के बीचोंबीच स्थित लॉज और होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। वो भी तब जब ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर है। किसी ने मामले की जानकारी डीजीपी को ट्वीट कर दी। जिसके बाद डीजीपी ने शिकंजा कसा तो पुलिस-प्रशासन की टीम सक्रिय हुई।




गुरुवार को स्टेशन चौक रोड स्थित गंगोत्री लॉज और अमित होटल में छापा मारा तो आपत्तिजनक स्थिति में पांच-पांच युवक और युवतियों को बरामद किया गया। इसके साथ ही होटल संचालक चाचा-भतीजे को भी पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉज और होटल पर पहुंची थी।



 कुल 16 कमरों की तलाशी ली गई। अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियों के साथ पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम रेलवे स्टेशन के सामने गंगोत्री लॉज और अमित होटल में छापामारी हुई। पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे बंद थे। पुलिस ने कमरे खुलवाए। एक-एक करके 5 लड़कियों को यहां से छुड़वाया गया। साथ ही, 5 लड़के भी इन कमरों में मिले। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये लड़के गांव से यहां आए थे। लड़कियों के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।



 छानबीन में होटल संचालक की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाया गया। लिहाजा सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध रुप से संचालित होटल को सीज कर दिया। छापेमारी के दौरान नजारा देखने के लिये बाहर सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गयी। इसको लेकर पुलिस को कई बार लाठी भांजनी पड़ी। नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि बगैर लाइसेंस संचालित हो रहे होटल में के कुछ कमरों से पांच-पांच पुरुष, युवतियां और महिलाओं को पकड़ा गया है। सभी अलग-अलग बंद कमरों में मौजूद थे। 



अमित होटल में गलत कार्य होने की सूचना पर छापेमारी की गई। इसे सीज कर दिया गया है।

अमित होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान देवर-भाभी भी पकड़े गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो देवर का भाभी से अवैध संबंध था। एक गांव के रहने वाले दोनों मार्केटिंग करने के बहाने शहर में पहुंचे थे। इसके बाद वह अमित होटल में पहुंच गये तथा पुलिस के हाथ लग गए। बताया जाता है कि महिला गर्भवती थी। लिहाजा उसकी तबियत भी खराब हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। हालांकि इससे पहले ही पुलिस वाहन से महिला को महिला थाने और उसके देवर को कोतवाली पहुंचा दिया गया।



 स्थानीय लोगों का कहना है कि ये काला धंधा काफी दिनों से जारी था। आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ये धंधा चल रहा था।

No comments:

Post a Comment