Thursday 30 June 2022

उत्तर प्रदेश 9 आरटीओ और 33 एआरटीओ समेत चार विभागों में 93 लोगों के तबादले एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मिर्जापुर एक ही दिन में चार विभागों में तबादले से कर्मचारियों और अफसरों में मची खलबली


 उत्तर प्रदेश 9 आरटीओ और 33 एआरटीओ समेत चार विभागों में 93 लोगों के तबादले



एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मिर्जापुर


एक ही दिन में चार विभागों में तबादले से कर्मचारियों और अफसरों में मची खलबली




लखनऊ उत्तर प्रदेश में अफसरों और कर्मचारियों को लेकर सीएम योगी काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यूपी में बड़े स्तर पर तबादले हो रहे हैं।



 सीएम योगी ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस के बाद अब परिवहन विभाग और होमगार्ड्स में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता और पूर्ति विभाग के अफसरों का भी तबादला किया गया है।



 एक ही दिन में चार विभागों में तबादले से कर्मचारियों और अफसरों में खलबली मची हुई है।



2 उप परिवहन आयुक्त, 9 आरटीओ व 33 एआरटीओ के तबादले-यूपी सरकार ने बुधवार को 2 परिवहन आयुक्तों, 9 संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और 33 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) का तबादला कर दिया।



 जानकारी के अनुसार प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू की तरफ से जारी आदेश के अनुसार उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ सुनीता वर्मा को उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र तथा उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजीव श्रीवास्तव को उनकी जगह उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 



इसके अलावा आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज राजकुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ, आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद विजय कुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन गोरखपुर, आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या शिखर ओझा को आरटीओ प्रशासन वाराणसी, सहायक परिवहन आयुक्त प्रशासन मुख्यालय ऋतु सिंह को आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या, अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण विदिशा सिंह को आरटीओ प्रवर्तन कानपुर, आरटीओ प्रशासन अलीगढ़ केडी सिंह गौर को आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद, आरटीओ प्रशासन प्रशासन हरिशंकर सिंह को आरटीओ अलीगढ़, उप निदेशक राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना संजीव कुमार गुप्ता को आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज तथा आरटीओ मुख्यालय मयंक ज्योति को अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।




33 एआरटीओ के तबादले-




एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर अरुणेन्द्र कुमार पांडेय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मेरठ, एआरटीओ प्रशासन शामली मुंशी लाल को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल बुलंदशहर, एआरटीओ प्रशासन बुलंदशहर मो. कय्यूम को एआरटीओ प्रवर्तन इटावा, एआरटीओ प्रशासन अलीगढ़ रंजीत सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन रामपुर, एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल बुलंदशहर आनंद निर्मल को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मुरादाबाद, एआरटीओ प्रशासन देवरिया राजीव को एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज, एआरटीओ प्रशासन एटा हेमचंद्र गौतम को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल झांसी, एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर आशुतोष शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन देवरिया, एआरटीओ प्रशासन कन्नौज संजय कुमार झा को एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर, एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी पंकज सिंह को एआरटीओ प्रशासन बस्ती, एआरटीओ प्रवर्तन पीलीभीत अमिताभ राय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल हमीरपुर, एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज सियाराम वर्मा को एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर, एआरटीओ प्रशासन बस्ती अरुण प्रकाश चौबे को एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर, एआरटीओ प्रवर्तन बागपत सुभाष चंद्र को एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल अलीगढ़ अमिताभ चतुर्वेदी को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल वाराणसी, एआरटीओ प्रवर्तन हापुड़ महेश चंद्र शर्मा को एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मिर्जापुर को एआरटीओ प्रवर्तन चित्रकूट, एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर अरविंद कुमार त्रिवेदी को एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी,



 एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी पुष्पांजलि मित्रा गौतम को एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर, एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर श्याम लाल राम को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल वाराणसी, एआरटीओ प्रशासन चंदौली दिलीप कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन प्रतापगढ़, एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा एके राजपूत को एआरटीओ प्रवर्तन बागपत, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल लखनऊ अंकिता शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी, एआरटीओ प्रशासन विस्तार पटल लखनऊ बृजेश कुमार अस्थाना को एआरटीओ-सहायता अधिकारी मुख्यालय, एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल गाजियाबाद प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन चंदौली, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बाराबंकी राहुल कुमार श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन गाजियाबाद, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मिर्जापुर तथा एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी संजय कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल सीतापुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।




6 मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स के तबादले-



होमगार्ड्स मुख्यालय ने गुरुवार को छह मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स का तबादला कर दिया। मंडलीय कमाण्डेंट प्रशिक्षण अयोध्या धर्मदेव मौर्य को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स प्रयागराज, मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स मुरादाबाद पीयूष कांत को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स झांसी, मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स गोण्डा प्रमोद कुमार को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स बरेली, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ सुनील कुमार को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स गोण्डा, मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स झांसी राजकुमार आजाद को वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ तथा मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स आजमगढ़ सुधाकरा चार्य पांडेय को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स मिर्जापुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।



राजकीय महाविद्यालयों के ढाई दर्जन प्रवक्ताओं का तबादला-



राजकीय महाविद्यालयों के ढाई दर्जन एसोसिएट प्रोफेसरों / प्रवक्ताओं का तबादला कर दिया गया है। 




इसमें भदोही के इतिहास के प्रवक्ता डा. अवधेश कुमार को प्रयागराज के हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज, बस्ती में तैनात भूगोल के प्रवक्ता अशोक कुमार गुप्ता को महाराजगंज, अलीगढ़ में तैनात गणित के प्रवक्ता नीरज उपाध्याय को हाथरस, उन्नाव में अंग्रेजी के राजीव यादव को लखनऊ में तैनाती दी गई है।




 सभी स्थानांतरित प्रवक्ताओं को अतिशीघ्र कार्यभार ग्रहण करना है। स्थानांतरण अवधि का कोई अवकाश देय नही होगा। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्रवण कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।




एक दर्जन जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले-



खाद्य व रसद विभाग में 13 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले कर दिए।



 अंजनी कुमार सिंह को फतेहपुर से लखीमपुर खीरी, विजय प्रताप सिंह को खीरी से बिजनौर, बृजेश कुमार शुक्ला को मुख्यालय से हमीरपुर, अभय सिंह को सुलतानपुर से फतेहपुर, राजेश कुमार सिंह को मुख्यालय से अमेठी, विनय कुमार सिंह को देवरिया से मेरठ, जीवेश कुमार मौर्या को फर्रुखाबाद से सुलतानपुर, सुरेन्द्र यादव को गोण्डा से फर्रुखाबाद, ध्रुवराज यादव को बिजनौर से हाथरस, राघवेन्द्र कुमार सिंह को मेरठ से मुजफ्फरनगर, कृष्ण गोपाल पाण्डेय को एटा से देवरिया, रामजतन यादव को हमीरपुर से बलिया भेजा गया है।

निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल कार दुर्घटना में गंभीर फॉर्च्यूनर के उड़े चिथड़े, निरहुआ ने की जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना


 निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल कार दुर्घटना में गंभीर


फॉर्च्यूनर के उड़े चिथड़े, निरहुआ ने की जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ से सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस क्रम में बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर भी टूट गया।






 पिछले दिनों हुए लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं। सांसद बनने के बाद उनके परिवार में यह गंभीर मामला सामने आया है।





जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार काफी तेज गति में जा रही थी। इसी बीच ड्राइवर कार पर अपना संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार से जा रही कार डिवाइडर से टकराई और हवा में करीब 20 मीटर तक उपर उछल गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी के चारो चक्के ऊपर की तरफ हो गए थे।



 विजय लाल यादव की दुर्घटना की जानकारी के बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके समर्थक ने फोन उठाया। उनके हॉस्पिटल में ले जाए जाने की जानकारी दी। विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे।




 उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को मात दे दी।




आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ट्वीट कर बड़े भाई के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि बड़े भैया विजय लाल यादव की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया। उन्हें वेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहां पहुंच रहे हैं। हमलोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

आजमगढ़ कंधरापुर नहर की पुलिया के नीचे मिली सिर कटी लाश मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स व फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके से बोरे में महिला के कपड़े सैंडल वगैरह बरामद


 आजमगढ़ कंधरापुर नहर की पुलिया के नीचे मिली सिर कटी लाश



मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स व फॉरेंसिक टीम पहुंची



मौके से बोरे में महिला के कपड़े सैंडल वगैरह बरामद




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आज सुबह करीब 8:30 बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र के बस्ती उगर पट्टी गांव से बाहर नहर की पुलिया के नीचे एक सिर कटी लाश बरामद हुई।



 सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कंधरापुर, रानी की सराय, SOG टीम, फारेंसिक टीम व अपर पुलिस अधीक्षक नगर को भेजा गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा भी तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल क निरीक्षण किया गया है। 



अज्ञात पुरुष का शव लगभग 20 से 30 वर्ष की उम्र के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल पर ब्लड स्टेन्स न होने का कारण यह प्रबल सम्भावना है कि घटना किसी अन्य जगह कारित कर डेड बॉडी यहां लाकर फेंकी गई है।

डेड बॉडी के पास एक बोरे में एक महिला के कुछ कपड़े व सैंडल व एक पुरुष के कपड़े मिले हैं। जिससे व्यक्तिगत सम्बन्धों की वजह से घटना होने की सम्भावना प्रतीत हो रही है। लेकिन पुलिस सभी एंगल्स पर विस्तृत जांच कर रही है। डेड बॉडी को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।




 शिनाख्त करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में 5 टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र शिनाख्त की कार्यवाही करते हुए घटना का अनावरण किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के इन 14 सीटों पर कैसे खिलेगा कमल चार केंद्रीय मंत्रियों को बनाया गया प्रभारी


 उत्तर प्रदेश के इन 14 सीटों पर कैसे खिलेगा कमल


चार केंद्रीय मंत्रियों को बनाया गया प्रभारी




लखनऊ सपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर में जीत से उत्साहित भाजपा हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर इसी मॉडल को लागू करेगी। पार्टी की योजना अब रायबरेली और मैनपुरी के इकलौते कांग्रेसी और सपाई किलों पर भगवा फहराने की है। इसी की योजना बुधवार को भाजपा राज्य मुख्यालय में हुई बैठक में बनीं। 



वर्ष 2019 की हारी हुई 14 सीटों के लिए पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर और अश्वनी वैष्णव सहित चार केंद्रीय मंत्रियों को प्रभारी बनाया है।



भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव से काफी पहले से ही वर्ष 2017 में हारी हुई 78 सीटों पर खास फोकस किया था। पार्टी को इसमें से 29 सीटें जीतने में सफलता भी मिली। ठीक उसी तर्ज पर पार्टी 2019 में हारी हुई 16 सीटों पर तैयारी में जुटी थी। मगर रामपुर और आजमगढ़ में जीत के बाद अब यह संख्या घटकर 14 रह गई है। इनमें से 12 ऐसी हैं, जो भाजपा कभी न कभी पहले जीत चुकी है। यही कारण है कि अब भगवा खेमे की नजर सोनिया के गढ़ रायबरेली और मुलायम की मैनपुरी पर है। इसके लिए बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर है।




इन 14 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रभारी पहले ही नियुक्त कर दिए थे। बुधवार को हुई बैठक में इन लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारियों साथ उनके तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सभी प्रभारियों को विस्तार से अगले डेढ़ साल का रोडमैप समझाया। सामाजिक समीकरणों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। केंद्रीय प्रभारी नरेश बंसल ने 2024 में हारी सीटें जीतने को बूथ मजबूत करने और लाभार्थी संपर्क पर जोर दिया।



भाजपा ने 14 सीटों के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, अश्वनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और अन्नपूर्णा देवी को प्रभारी बनाया है। यह केंद्रीय मंत्री हर माह अपने प्रभार वाले जिलों में जाएंगे। वहां केंद्र और राज्य की योजनाओं की समीक्षा के साथ ही प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

Wednesday 29 June 2022

उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल 60 से ज्यादा अफसरों का तबादला, 33 जिलों में तैनात किए गए नए बीएसए


 उत्तर प्रदेश  में बड़ा फेरबदल 60 से ज्यादा अफसरों का तबादला, 33 जिलों में तैनात किए गए नए बीएसए




लखनऊ उत्तर प्रदेश  सरकार ने 33 जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारी तैनात कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात समूह ‘ख’ के 60 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें कानपुर देहात, कानपुर नगर समेत बुलंदखण्ड के जिलों में नए बीएसए की तैनाती की गई है। 


नाम                               कहां थे                                                                     कहां गए


रिद्धि पाण्डेय-          सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी              बीएसए, कानपुर देहात


कीर्ति                     विशेषज्ञ, एसएसए, लखनऊ                                   बीएसए, बागपत


विपिन कुमार           विधि अधिकारी, एससीईआरटी, लखनऊ                 बीएसए औरैया


प्रिंसी मौर्या              उप पीपीओ, लखनऊ                                           बीएसए, बांदा


दीपिका गुप्ता           सहायक डीडी, एससीईआरटी, लखनऊ                  बीएसए, मैनपुरी


सचिन कुमार            प्रवक्ता, सीटीईटी, लखनऊ                                  बीएसए जालौन


कमलेन्द्र कुशवाहा     सहायक डीडी, प्रयागराज                                    बीएसए, कुशीनगर


सुरजीत कुमार सिंह   वैयक्तिक सहायक, निदेशक, लखनऊ                    बीएसए, कानपुर नगर


नीलम यादव             सांख्यिकी अधिकारी, प्रयागराज                             बीएसए, झांसी


शुभम शुक्ला             व.प्रवक्ता, डायट-सीतापुर                                    बीएसए, मुजफ्फरनगर


शैलेश कुमार             प्रवक्ता, सीटीई, लखनऊ                                     बीएसए, इटावा


अमिता सिंह              व.प्रवक्ता, डायट, लखनऊ                                   बीएसए, श्रावस्ती


वीके शर्मा                 व.प्रवक्ता, डायट, कानपुर देहात                            बीएसए, बुलंदशहर


ऐश्वर्य लक्ष्मी                व.प्रवक्ता, डायट, हापुड़                                      बीएसए, गौतमबुद्ध नगर


आनंद प्रकाश शर्मा     व.प्रवक्ता, डायट, बरेली                                       बीएसए, बदायूं


हरिश्चन्द्र नाथ              व.प्रवक्ता, डायट, चित्रकूट                                    बीएसए, देवरिया


अजीत सिंह                प्रवक्ता, सीटीई, लखनऊ                                     बीएसए, महाराजगंज


संदीप कुमार              व.प्रवक्ता, डायट, मेरठ                                       बीएसए, हाथरस


प्रवीण तिवारी              व.प्रवक्ता, डायट, सुलतानपुर                              बीएसए, आगरा


अतुल तिवारी              व.प्रवक्ता, डायट, गोण्डा                                    बीएसए, संत कबीर नगर


लव यादव                  व.प्रवक्ता, डायट, लखनऊ                                  बीएसए, चित्रकूट


अजय मिश्र                 व.प्रवक्ता, डायट, जौनपुर                                   बीएसए, महोबा


दीपिका चतुर्वेदी          बीएसए, संभल                                                  बीएसए, सुलतानपुर


संतोष राय                 बीएसए, देवरिया                                                बीएसए, अयोध्या


संतोष पाण्डेय            बीएसए, अयोध्या                                                बीएसए, बाराबंकी


दीवान सिंह                बीएसए, सुलतानपुर                                           बीएसए, मथुरा


चंद्र शेखर                  बीएसए, अमरोहा                                              बीएसए, संभल


विनोद मिश्र               विधि अधिकारी, लखनऊ                                     बीएसए, गाजियाबाद


कौस्तुभ सिंह             प्रवक्ता, सीटीई लखनऊ                                      बीएसए, कन्नौज


मनिराम सिंह             व.प्रवक्ता, डायट, बलिया                                     बीएसए, बलिया


अमित कु सिंह           सहायक डीडी, एमडीएम, लखनऊ                       बीएसए, पीलीभीत


गीता वर्मा                  व.प्रवक्ता, डायट, अमरोहा                                  बीएसए, अमरोहा


इन्द्रजीत प्रजापति       व.प्रवक्ता, डायट, कन्नौज                                     बीएसए, बस्ती


 अखण्ड प्र.सिंह         बीएसए, बुलंदशहर                                            व.प्रवक्ता, डायट, प्रतापगढ़


राघवेन्द्र सिंह             बीएसए, बागपत                                                व.प्रवक्ता, डायट, मथुरा


शिव नारायण            बीएसए, बलिया                                                  व.प्रवक्ता, डायट, प्रयागराज


कमल सिंह               बीएसए, मैनपुरी                                                 व.प्रवक्ता, डायट, एटा


प्रेम चन्द्र यादव          बीएसए, जालौन                                                 व.प्रवक्ता, डायट, बाराबंकी


राजीव रंजन मिश्र       बीएसए, चित्रकूट                                                व.प्रवक्ता, डायट, वारणसी


बृजभुषण चौधरी        बीएसए, गाजियाबाद                                            व.प्रवक्ता, डायट, खीरी


चंदना राम                बीएसए, औरैया                                                  व.प्रवक्ता, डायट, अमरोहा


पवन कुमार तिवारी    बीएसए, कानपुर नगर                                          व.प्रवक्ता, डायट,  उन्नाव


राजेश कुमार सिंह      बीएसए, मथुरा                                                   व.प्रवक्ता, डायट, हापुड़


शाहीन                     बीएसए, हाथरस                                                 व.प्रवक्ता, डायट, बुलंदशहर


महेन्द्र प्र सिंह             बीएसए, बदायूं                                                   व.प्रवक्ता, डायट, बरेली


जगदीश प्रसाद शुक्ला  बीएसए, बस्ती                                                   प्रो. राज्य विज्ञान संस्थान, प्रयारागज


दिनेश कुमार              बीएसए, संत कबीर नगर                                   व. प्रवक्ता, डायट, हमीरपुर


उमानाथ                    बीएसए, इटावा                                               व.प्रवक्ता, डायट,    प्रयागराज


रामपाल सिंह              बीएसए, बांदा                                              व.प्रवक्ता, डायट,     ललितपुर


संगीता सिंह                बीएसए, कन्नौज                                          व.प्रवक्ता, डायट, कानपुर नगर


वर्चस्वनी जौहरी           व..प्रवक्ता, डायट, बलरामपुर                           प्रवक्ता, सीटीई, प्रयागराज


रेखा सुमन                  व.प्रवक्ता, डायट,    मुजफ्फरगनर                 व.प्रवक्ता, डायट,    सहारनपुर


प्रभुराम चौहान            बीएसए, श्रावस्ती                                          व.प्रवक्ता, डायट, गाजीपुर


वरुण कुमार                व.प्रवक्ता, डायट,    बागपत                           व.प्रवक्ता, डायट,    मेरठ


वेदराम                       व.प्रवक्ता, डायट,    झांसी                           व.प्रवक्ता, डायट,    कन्नौज


मायाराम                     बीएसए, मुजफ्फरनगर                             एसो.प्रो. राज्य आंग्ल भाषा, प्रयागराज


धमेन्द्र सक्सेना              सम्बद्ध निदेशालय                                      व.प्रवक्ता, डायट,    हापुड़


ओम प्रकाश यादव        सम्बद्ध निदेशालय                                  व.प्रवक्ता, डायट,    सीतापुर


संजीव कुमार                सम्बद्ध निदेशालय                                 विधि अधिकारी, लखनऊ


चन्द्रकेश सिंह               बीएसए, पीलीभीत                                     व.प्रवक्ता, डायट, शाहजहांपुर


सूर्यभान                       बीएसए, महोबा                                    व .प्रवक्ता, डायट, बहराइच

जौनपुर सरपतहा जन्मदिन पर युवती को फायरिंग करना पड़ा महंगा पुलिस ने पकड़ा तो बोली- प्लीज छोड़ दीजिए, नवंबर में है मेरी शादी


 जौनपुर सरपतहा जन्मदिन पर युवती को फायरिंग करना पड़ा महंगा


पुलिस ने पकड़ा तो बोली- प्लीज छोड़ दीजिए, नवंबर में है मेरी शादी



उत्तर प्रदेश  के जौनपुर जिले में भतीजे के जन्मदिन पार्टी पर देसी कट्टे से फायरिंग करना एक युवती को करीब आठ माह बाद महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। थाने में युवती यही गुहार लगाती रही कि प्लीज छोड़ दीजिए, नवंबर में मेरी शादी होनी है। बात आगे बढ़ी तो मेरी शादी टूट जाएगी। युवती के परिजन भी पुलिस से यह गुहार लगाते दिखे। पुलिस युवती से पूछताछ में जुटी है।


 मामला जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर एक छह सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में लाल रंग के कपड़ा पहनी युवती के हाथ में देसी कट्टा है और वह उससे फायरिंग करती दिख रही है।



वायरल वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने युवती की पहचान उजागर करने के साथ ही पारिवारिक पृष्ठभूमि भी उजागर की है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। शिनाख्त होने के बाद बुधवार सुबह उक्त युवती के घर पुलिस धमक गई। युवती को हिरासत में लेकर सरपतहां थाना लाया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में यह पता चला कि वायरल वीडियो सात-आठ माह पहले का है। भतीजे के जन्मदिन पर घर आए कुछ लोगों ने उसे फायरिंग करने के लिए देसी कट्टा दिया था। तब किसी ने हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो बना लिया जो अब जाकर इंटरनेट पर डाल दिया गया और वो वायरल हो गया। थाने में युवती ने गुहार लगाई कि उसकी शादी नवंबर में होनी है। कहा कि उसे छोड़ दिया जाए नहीं तो शादी टूट सकती है।




 इधर, इस मामले को पुलिस तक पहुंचने पर युवती के परिजन हताश और परेशान हैं। उन्होंने भी थानाध्यक्ष से शादी का हवाला देकर छोड़ देने की बात कही। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहा संजय सिंह ने बताया कि वीडियो आठ माह पूर्व जन्मदिन के अवसर पर हर्ष फायरिंग का है। जांच-पड़ताल की जा रही है।



 इधर, युवती को हिरासत में लिए की सूचना से गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है।

लखीमपुर खीरी छोटी बहन को मारने का दीदी का डर्टी प्लान पहले दोस्तों से गैंगरेप कराया फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला


 लखीमपुर खीरी छोटी बहन को मारने का दीदी का डर्टी प्लान


पहले दोस्तों से गैंगरेप कराया फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला




उत्तर प्रदेश  के लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई किशोरी से गैंग रेप व मर्डर की घटना का पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की सगी बड़ी बहन और उसके प्रेमी समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बड़ी बहन ही उसे गन्ने के खेत में ले गई। जहां उसके प्रेमी समेत चार युवकों ने गैंगरेप किया और बाद में राज खुलने के डर से उसकी दुपट्टे से गला कसरकर हत्या कर दी।




 एसपी संजीव सुमन ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 13 साल की किशोरी का मंगलवार को गन्ने के खेत में शव मिला था। परिजन रेप व हत्या की आशंका जता रहे थे। एसपी संजीव सुमन ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी की बड़ी बहन के अवैध संबंध रंजीत चौहान निवासी झाऊपुरवा खंभारखेड़ा थाना कोतवाली सदर से थे। युवती की दोस्ती अमर सिंह, अंकित और संदीप निवासीगण धोबहा से भी थी। इसकी जानकारी करीब एक महीना पहले युवती की छोटी बहन को हो गई थी। वह इसका विरोध करती थी। 



युवक जब युवती के घर के आसपास दिखते थे तो उनको और अपनी बहन को गालियां देती थी। उसने यह जानकारी अपने माता-पिता को भी दे दी थी। जिससे उसकी बड़ी बहन का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। इसी खुन्नस में युवती ने घटना की प्लानिंग की।




एसपी ने बताया कि प्लान के तहत रंजीत, अमर, अंकित और संदीप अपने दोस्त दीपू व अर्जुन निवासीगण धोबहा गन्ने के खेत में पहुंच गए। युवती अपनी छोटी बहन को लेकर शौच के बहाने गन्ने के खेत में पहुंच गई। वहां सभी आरोपियों ने छोटी बहन को दबोच लिया। दीपू और अर्जुन ने खेत के बाहर पहरा दिया। रंजीत, अमर, अंकित और संदीप ने छोटी बहन के साथ गैंगरेप किया। एसपी ने बताया कि वह घरवालों को कुछ न बता पाए इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। बड़ी बहन घर आ गई। दोपहर करीब तीन बजे उसका शव गन्ने के खेत में पाया गया।



किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को बुधवार की दोपहर मिल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के साथ रेप हुआ था और उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। लेकिन परिजन जो आंख फोड़ने का आरोप लगा रहे थे, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सही नहीं पाया गया है। दरसल किशोरी का शव मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब तक शाम के 5 बज चुके थे। शाम हो जाने के कारण उसके शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को नहीं हो सका। सुबह 10 बजे किशोरी के शव का पोस्टमार्टम हुआ।



 उसके शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। किशोरी का शव मिलने के बाद एहतियातन गांव और पोस्टमार्टम हाउस पर रात में पुलिस और पीएसी लगा दी गई। सुबह पुलिस ने अपनी निगरानी में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसको गांव तक लेकर भी गई। गांव में भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात था। पुलिस की निगरानी में ही उसके शव का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार होने के बाद फोर्स को गांव से हटाया गया।

बरेली हलाला से इंकार करने पर दिया भयानक वारदात को अंजाम टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से किया हमला, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला


 बरेली हलाला से इंकार करने पर दिया भयानक वारदात को अंजाम



टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से किया हमला, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला




उत्तर प्रदेश बरेली के किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर मुहल्ले में तीन तलाक पीड़िता पर पति द्वारा मंगलवार दोपहर में तेजाब से हमले के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवक ने पत्नी पर जो तेजाब फेंका था, वह टॉयलेट साफ करने वाला था। इसे कानूनी रूप से पुष्ट करने के लिए तेजाब का सेंपल लैब भेजा गया है।




पुलिस आरोपित पति इशाक की तलाश में उसके घर और परचितों के साथ रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही है। इशाक का मोबाइल बंद होने से पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। पीड़िता की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले की गूंज मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद शासन ने इस तेजाब कांड की रिपोर्ट तलब की है। किला थाना क्षेत्र में तेजाब के हमले से घायल तीन तलाक पीड़िता को जब राहत महसूस हुई, तो पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। 




पीड़िता ने बताया कि पति इशाक उससे बात करने के बहाने आया था। वह उसे हलाला करने का दबाव बना रहा था। जब उसने मना किया, तो गाली गलौज करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब वह झोले में तेजाब लेकर घर में घुसा था। उसने शक होने पर पूछा तो कहा कि घर के लिए सामान लेकर जा रहा है। इशाक ने पहले भी तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।



 बरेली के नए  एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मंगलवार दोपहर चार्ज संभालने के बाद हुई वारदात के बाद अफसरों से पीड़िता के बारे में जानकारी ली। दौरान उन्होंने पीड़िता के मामले की सघन जांच के आदेश दिए हैं कि पीड़िता ने इस तेजाब धमकी के मामले में पहले तो कोई शिकायत नहीं की थी। एसएसपी के तेवर देख किला थाने की पुलिस के पसीने छूट गए हैं। अफसरों का कहना है कि अगर पीड़िता ने पहले शिकायत की होगी, तो पुलिसकर्मियों पर ही गाज गिरनी तय है। एसएसपी ने आरोपित के जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।




 तलाक पीड़िता के साथ हुए इस तेजाब कांड के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की माने तो पीड़िता पर महज 20 प्रतिशत करीब ही तेजाब पड़ा। बाकी तेजाब घर के अंदर फर्श पर गिर गया था। अगर पूरा तेजाब पड़ता, तो स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाती। पीड़िता की सुरक्षा के लिए जिला अस्पताल में पुलिस भी लगाई गई है। इसी के साथ ही प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।

आजमगढ़ कप्तानगंज डबल मर्डर मामले में मृतक की पत्नी गिरफ्तार


 आजमगढ़ कप्तानगंज डबल मर्डर मामले में मृतक की पत्नी गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ कप्तानगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के धनधारी गांव में एक सप्ताह पूर्व संपत्ति विवाद को लेकर पूर्व सैनिक द्वारा पिता व भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार देने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार की सुबह इस मामले में वांछित मृत गृहस्वामी की बुजुर्ग पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।




गौरतलब है कि कप्तानगंज क्षेत्र के धनधारी गांव में एक सप्ताह पूर्व संपत्ति विवाद को लेकर पूर्व सैनिक मनोज कुमार सिंह का अपने पिता श्रीनारायण सिंह एवं छोटे भाई मनीष सिंह से विवाद हुआ। इसके बाद मनोज सिंह ने अपनी लाइसेंसी असलहे से पिता व भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई परिवार की महिला अवधराजी देवी को भी हमलावर पक्ष ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। 



घटना के बाबत मृतक मनीष सिंह की पत्नी कामिनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी मनोज सिंह व उसके पुत्र तथा माता इशरावती देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।



 गौरतलब है कि घटना के बाद हत्यारोपी पूर्व सैनिक मनोज सिंह ने असलहा सहित मुकामी थाने में जाकर समर्पण कर दिया था। पुलिस फरार चल रहे उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।



 बुधवार की सुबह पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त इशरावती सिंह पत्नी स्व० श्रीनारायण सिंह को क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

रामपुर बेटी भागी तो माता-पिता को भेज दूंगा जेल एसपी का वीडियो वायरल, मांगी माफी


 रामपुर बेटी भागी तो माता-पिता को भेज दूंगा जेल


एसपी का वीडियो वायरल, मांगी माफी




रामपुर यूपी के रामपुर में उपचुनाव के बाद पुलिस लाइन में आयोजित सद्भावना गोष्ठी में आईपीएस के एक बयान ने बवाल खड़ा कर दिया। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कहा, कि बेटी भागती है तो मैं माता-पिता को जेल भेज देना चाहता हूं। उनके इस भाषण के वीडियो पर सपा ने भी हमला बोला और अपने ट्विट एकाउंट से ट्विट किया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने खंडन करते हुए माफी भी मांगी है। 




जानकारी के अनुसार दरअसल उपचुनाव खत्म होने के बाद रामपुर की पुलिस लाइन में एक सद्भावना गोष्ठी आयोजित की गई थी। जिसमें एसपी अशोक कुमार शुक्ला एक-दो बच्चे ही पैदा करने की नसीहत दे रहे थे। उन्होंने कहा, कोई इसे सियासी नजरिए से देख रहा है तो कोई उनके इस बयान में मजहबी टिप्पणी के रंग तलाश रहा है। हालांकि एसपी का कहना है कि उन्होने जो कहा वह समाज के भाई-चारे के लिए साफ मंशा से कहा। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने कानून-व्यवस्था, सद्भाव और तालीम की बात करते-करते यह भी कह डाला कि अगर किसी की बेटी भागती है तो मन करता है पहले मां-बाप को जेल भेजू दूं। ऐेसे अभिभावक आखिर किसके भरोसे बच्चे छोड़ देते हैं। इसी बात के क्रम में उन्होंने कहा कि अधिक बच्चे होते हैं तो उनकी अच्छे से परवरिश नहीं हो पाती। उन्हें अच्छी तालीम नहीं मिल पाती। इसलिए एक-दो बच्चे ही काफी हैं। 



इसमें अगर किसी का धर्म आड़े आता है तो उन्हें बच्चों के लिए सभी जरूरी इंतजाम अच्छे से करने चाहिए। ऐसा न होने पर ही बच्चे पंचर बनाते फिरते हैं, कट्टा लेकर घूमते हैं, इससे पुलिस का काम बढ़ जाता है। एसपी के इस बयान पर कुछ लोगों ने तालियां बजाईं तो कुछ औचक से एक दूसरे का मुंह ताकते रह गए।

UP में प्राइवेट कॉलेज बीटेक-एमटेक-एमबीए के लिए इससे ज्‍यादा नहीं ले पाएंगे फीस योगी सरकार ने हर कोर्स के हिसाब से जारी की लिस्‍ट यूपी के प्राइवेट कॉलेज अब मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे।


 UP में प्राइवेट कॉलेज बीटेक-एमटेक-एमबीए के लिए इससे ज्‍यादा नहीं ले पाएंगे फीस



योगी सरकार ने हर कोर्स के हिसाब से जारी की लिस्‍ट



लखनऊ यूपी के प्राइवेट कॉलेज अब मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे। 



योगी सरकार बीटेक-एमटेक-एमबीए-एनसीए-बी.फार्मा-एम.फार्मा-डिप्‍लोमा सहित कई कोर्सों की फीस निर्धारित करने की तैयारी कर रही है। राज्‍य सरकार द्वारा गठित प्रवेश और फीस नियमन समिति ने प्रस्‍तावित फीस का विवरण जारी करते हुए सभी संस्‍थाओं के इस पर आपत्ति के लिए 30 दिन का समय दिया है। यदि संस्‍थान 30 दिन के अंदर आपत्ति नहीं देते हैं तो सरकार मान लेगी कि उन्‍हें इस फीस पर कोई आपत्ति नहीं है।




जानकारी के अनुसार उत्‍तर प्रदेश प्रवेश और फीस नियम समिति, प्राविधिक शिक्षा विभाग ने 23 जून 2022 को जारी आदेश में कहा कि ये शुल्‍क एक वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2022-23) के लिए मान्‍य होंगे।



 समिति के प्रस्‍ताव में बीटेक की एक साल की फीस 55 हजार रुपए, 

बी फार्मा की 63,300 रुपए,

 बीआर्की की 57,730 रुपए,

 बीएफए की 85,250 रुपए,

 बीएफएडी की 85,250 रुपए,

बीएचएमसीटी की 70,000 रुपए,

 एमबीए की 59,700 रुपए,

 एमसीए की 55,000 रुपए,

 एमफार्मा की 68,750 रुपए,

 एमआर्की की 57,500 रुपए,

 एमटेक की 57,500 रुपए, 

सभी बी.बोकेशनल कोर्सों की 26,900 रुपए, 

एमबीए इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों की 25,750 रुपए रखी गई है।

आजमगढ़ एकतरफा प्यार में युवती को मारा चाकू, खुद छत से लगाई छलांग युवक की हालत गंभीर, युवती खतरे से बाहर शहर कोतवाली क्षेत्र के मंतराज गांव का मामला


 आजमगढ़ एकतरफा प्यार में युवती को मारा चाकू, खुद छत से लगाई छलांग



युवक की हालत गंभीर, युवती खतरे से बाहर


शहर कोतवाली क्षेत्र के मंतराज गांव का मामला



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ एक तरफा प्यार में युवक ने युवती को घर में घुसकर गर्दन पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती की चीख-पुकार सुनकर जब परिजन पहुंचे तो युवक छत से कूद गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान में बिजली के तार से टकराकर घायल हो गया। 



पर दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं लड़की की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।



 परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मंतराज गांव का है।



पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब दस बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मंतराज गांव में आशीष शर्मा ने एक लड़की के घर में घुसकर उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जब परिजनों ने आशीष को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो वह छत से कूद गया। जिससे वह बिजली के तारों से टकरा कर बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आशीष की हालत नाजुक बनी हुई है। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश पूर्वांचल में आकाशीय बिजली का कहर, 22 की मौत


 पूर्वांचल में आकाशीय बिजली का कहर, 22 की मौत




लखनऊ मानसून उत्तर प्रदेश को झमाझम बारिश से भिगोने को तैयार है। पूर्वी हवाओं का सहारा पाकर सोनभद्र में ठिठका मानसून सक्रिय हो उठा है। मानसून की सक्रियता से मंगलवार को राज्य भर में खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हुई। यह बारिश बुधवार को और तेजी पकड़ेगी। अगले 24 घंटे में मानसून कई जिलों को अपनी गिरफ्त में ले लेगा।



जानकारी के अनुसार उधर मंगलवार को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने से 19, फतेहपुर में दो और कानपुर के घाटमपुर में एक की मौत हो गई है। 



काशी विश्वनाथ परिसर में बिजली गिरने से यहां स्थित एक मंदिर का एक शिखर क्षतिग्रस्त हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन कहीं कम और कहीं ज्यादा बारिश होने की संभावना है। दिन के पारे में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोनभद्र में मानसून कई दिनों से कमजोर होकर रुका था। सोमवार से पूर्वी हवाओं ने जोर पकड़ा। इससे मानसून को ताकत मिली। अब यह तेजी से आगे बढ़ेगा।

पूर्वांचल में मंगलवार को तेज बारिश के बीच कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी। बनारस में काशी विश्वनाथ धाम परिसर में बिजली गिरने से मंधतेश्वर महादेव मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया।  यह मंदिर गंगा द्वार के करीब है। 



इसके अलावा मिर्जामुराद और बड़ागांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उधर बलिया के बैरिया, दोकटी व सिकन्दरपुर में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मिर्जापुर के लालगंज में वज्रपात की चपेट में आने से किशोरी और बालिका समेत चार लोगों की मौत हो गई।



उधर भदोही में मंगलवार को एक दर्जन स्थानों पर बिजली गिरी है। चेतनपुर,  तुलसीपट्टी और हरदुआ गांव में गिरी बिजली की चपेट में आने से महिला और किशोर समेत तीन की मौत हो गई।



 गोरखपुर-बस्ती मंडल में सुबह कहीं तेज कहीं हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली पर जानमाल का नुकसान भी हुआ। महराजगंज में किशोरी समेत दो, सिद्धार्थनगर और बस्ती में एक-एक मिलाकर चार लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।



 फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में दो लोगो की मौत हुई है। सुलतानपुर में दो और कानपुर के घाटमपुर में एक व्यक्ति की जान बिजली गिरने से चली गई।

लखनऊ वकील ने पत्नी के सीने में उतारी गोलियां बच्‍चे बोले-कभी पापा को नहीं करेंगे माफ


 लखनऊ वकील ने पत्नी के सीने में उतारी गोलियां



बच्‍चे बोले-कभी पापा को नहीं करेंगे माफ




उत्तर प्रदेश लखनऊ के ठाकुरगंज कैम्पबेल रोड पर शराब पीने से मना करने पर वकील अशोक चौरसिया ने पत्नी पुष्पा चौरसिया (42) की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर में हुई। गोली चलने की आवाज सुन कर बच्चे बरामदे में पहुंचे जहां पुष्पा खून से लथपथ मिली। मां की हालत देख बेटी आद्या ने बिलखते हुए कहा कि पापा को कभी माफ नहीं करेंगे। उसके यह शब्द सुन कर पड़ोसियों की आंखे भी नम हो गईं। कह रही थी कि पापा नशे में होने के बाद हम लोगों को पीटते थे। मां ही थी जो हमारी ढाल बन कर सामने आ जाती थी। वह पापा के जुल्म सहने को विवश थी। अब तो मां भी नहीं रही। अब कौन सहारा देगा।




अशोक वहीं अपनी लाइसेंसी बन्दूक लिए खड़ा था। वह बच्चों को धमकाने लगा। इस बीच मंझले बेटे ने ही पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दे दी। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया। उधर पड़ोसियों की मदद से पुष्पा को ट्रॉमा सेन्टर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।




गोविंदपुरम निवासी अशोक चौरसिया हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। प्रैक्टिस सही नहीं चलने के कारण अशोक ने वकालत छोड़ दी थी। मौजूदा वक्त में वह ईंट सप्लाई कर रहा था। परिवार में पत्नी पुष्पा, अर्पित (19) और बेटी आद्या (15) हैं। बड़ा बेटा अभय (22) दिल्ली में रह कर पढ़ाई करने के साथ ही निजी कम्पनी में नौकरी करता है। अशोक शराब पीने का आदी है। नशे में धुत होने के बाद वह कई बार पत्नी और बच्चों की पिटाई कर चुका है।



बिल्डिंग निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाला अशोक चौरसिया शराब का लती है। मंगलवार सुबह नींद खुलने के थोड़ी देर बाद ही वह शराब की बोतल लेकर बैठ गया था। पत्नी पुष्पा ने कई बार शराब नहीं पीने के लिए कहा। यह बात अशोक को नागवार गुजरी।




उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी के सीने में गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। पुष्पा की चीख और गोली सुनने की आवाज से पड़ोसी भी दहशत में आ गए। मकान में घुसने पर पुष्पा खून से लथपथ दर्द से कराह रही थी। बेटा अर्पित और बेटी आद्या मां को संभाल रहे थे। पड़ोसियों की मदद से पुष्पा को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहा  डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




अशोक के पिता भृगुनाथ चौरसिया ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से अशोक और दूसरी पत्नी फूलमती से बेटा आनन्द हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच बातचीत नहीं होती है। आनन्द मां के साथ निचले हिस्से में रहता है। अशोक का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। आवाज सुन कर आनन्द भाग कर ऊपरी मंजिल की तरफ गए।

उत्तर प्रदेश 11 आईएएस व 11 पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला


 उत्तर प्रदेश 11 आईएएस व 11 पीसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला




लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 11 आईएएस व 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है।




 अंबेडकरनगर, रामपुर, बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी और फिरोजाबाद व सहारनपुर के नगर आयुक्त बदले गए हैं।




प्रेम प्रकाश मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंदौली से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा कानपुर नगर, प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त फिरोजाबाद से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, धनश्याम मीना सीडीओ अंबेडकरनगर से नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर भेजे गए हैं।



सुधीर कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांदा से सीडीओ अंबेडकरनगर, ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त सहारनपुर से संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाए गए हैं। गजल भारद्वाज सीडीओ रामपुर से नगर आयुक्त सहारनपुर, नंद किशोर कलाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वाराणसी से सीडीओ रामपुर, पूर्ण वोहरा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुशीनगर से सीडीओ बिजनौर बनाए गए हैं।




 महेंद्र प्रसाद सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से अपर आयक्त मेरठ मंडल, अनिल कुमार सचिव नेडा व विशेष सचिव ऊर्जा विभाग से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश  अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ, खेमपाल सिंह एडीएम नगर पूर्वी लखनऊ से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक प्रशासन सहकारित बनाए गए हैं।




पीसीएस अधिकारियों में अमर पाल सिंह एडीएम (प्रशासन) लखनऊ से अपर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा, देवेंद्र पाल सिंह एसडीएम मथुरा से सचिव खुर्जा विकास प्राधिकरण बुलंदशहर, नीलम उप आवास आयुक्त लखनऊ से सचिव नेडा, राजेश कुमार संयुक्त आयुक्त ग्राम विकास से अपर आयुक्त आगरा मंडल, प्रियंका एसडीएम भदोही स्थानांतरणाधीन एडीएम (न्यायिक) अंबेडकरनगर से एडीएम (न्यायिक) बुलंदशहर बनाई गई हैं।



बृजेश कुमार त्रिपाठी एसडीएम लखनऊ से ट्रांसफर सिटी मजिस्ट्रेट झांसी किया गया तबादला रद्द करते हुए सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी लखनऊ बनाया गया है।


 राजीव कुमार राय एसडीएम वाराणसी से सिटी मजिस्ट्रेट झांसी, अमित कुमार द्वितीय सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं से एडीएम (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाए गए हैं। बृजेश कुमार सिंह एसडीएम शामली से सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं, शुभी काकन एसडीएम लखनऊ से उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ और कामता प्रसाद सिंह सीडीओ बिजनौर से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाए गए हैं।

Tuesday 28 June 2022

आजमगढ़ गम्भीरपुर प्रेमी युगल ने थाने में रचाई शादी आज होने वाली थी युवती की शादी, रात में ही घर छोड़कर हो गये थे फरार

आजमगढ़ गम्भीरपुर प्रेमी युगल ने थाने में रचाई शादी


आज होने वाली थी युवती की शादी, रात में ही घर छोड़कर हो गये थे फरार




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हूंसेपुर गांव के रहने वाले दो प्रेमी युगल ने गंभीरपुर थाने में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। मौके पर उपस्थित परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।



बता दें कि हूंसेपुर गांव निवासी विशाल कुमार पुत्र रामजतन गांव की ही लड़की मंजू पुत्री दशरथ से काफी दिनों से लुकाछिपी प्रेम करता था। मंजू की 28 जून को शादी होने वाली थी। बीती रात में ही दोनों प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग गए। दोनों के भागने की जानकारी परिजनों को मिलने पर रात भर हर संभावित ठिकानों पर खोजबीन किया गया। काफी खोजबीन के बाद सुबह दोनों प्रेमी युगल मिल गए। 




दोनों परिवारों व गांव के संभ्रांत लोगों के बीच दोनों की शादी करने का प्रस्ताव रखा गया। दोनों परिवारों के बीच सहमति न बनते देख किसी ने फोन के जरिए पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवारों व प्रेमी युगल को थाने लाई। काफी देर तक दोनों में नोकझोंक होती रही। संभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने पर दोनों के परिजन शादी करने पर राजी हो गए। 



थाने में ही प्रेमी युगल ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला व सिंदूर दान किया। दोनों के परिजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर गांव के दर्जनों लोग महिला पुरुष उपस्थित रहे।

 

आजमगढ़ जीते तो ठीक, हार गए तो जमाली ने हरा दिया बसपा नेता ने सपा पर बोला जबरदस्त हमला कहा सपा ने पगड़ी को पैरों तले रौंदा मुसलमानों ने याद दिला दी औकात


 आजमगढ़ जीते तो ठीक, हार गए तो जमाली ने हरा दिया



बसपा नेता ने सपा पर बोला जबरदस्त हमला



कहा सपा ने पगड़ी को पैरों तले रौंदा मुसलमानों ने याद दिला दी औकात




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद में 2 दिन पूर्व संपन्न हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद भी सियासी बयानबाजी का क्रम जारी है। एक तरफ जीत के बाद जहां बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ लखनऊ के लिए निकल गए तो दूसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव भी कल शाम को लखनऊ चले गए।



 वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे शाह आलम गुड्डू जमाली ने आज आजमगढ़ शहर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि वह तो यहीं के रहने वाले हैं यही पैदा हुए यही कब्र में दफन होंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुसलमान को यह लोग अपनी जागीर समझते हैं, लेकिन मुसलमानों ने इस बार इनको इनकी औकात बता दी है। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बहुजन समाज पार्टी को यह लोग बी टीम बताते हैं, इनको शर्म नहीं आती। बसपा को उपचुनाव में 2 लाख 70 हजार वोट मिले। उन्होंने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बसपा से कुछ दूरी के चलते अपने घर पर बैठे थे सपा द्वारा उनको लखनऊ बुलाया गया और उनकी पगड़ी को जूते तले रौंदा गया। जिसको आजमगढ़ का मुस्लमान बर्दाश्त नहीं कर पाया।




सपा के मुस्लिम नेताओं को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा में जो मुसलमान नेता है वह अपनी गैरत बेचकर रहते हैं। मैं गैरत बेचकर नहीं रह सकता मरना पसंद है। उन्होंने सपा के मुस्लिम विधायकों पर भी निशाना साधा कहा कि वह अपने बूथ को चेक कर ले कितने वोट मिले थे।



 कहा कि एक एक बूथ पर जहां मुस्लिम आबादी है 700 से 800 वोट बसपा को मिले तो सौ से डेढ़ सौ वोट ही सपा को मिले। इससे उनको अपनी औकात पता चल गई है।



उन्होंने कहा कि 2024 में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के जो भी प्रत्याशी होंगे उनको वापस लौटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो सैफई और इटावा से आकर यहां आजमगढ़ में अपनी जागीर बनाए हैं उनको सबक सिखाना जरूरी है। सपा नेताओं द्वारा बार-बार मुसलमानों को भ्रमित होने के बयान पर उन्होंने कहा कि मुसलमान उनकी जागीर नहीं है कि हमेशा उन्हीं को वोट करेगा।



 आखिर यादव मतदाता ने बसपा को क्यों नहीं वोट किया। हारने पर सपा नेताओं द्वारा तमाम आरोप पर उन्होंने कहा कि इतना बड़ा चुनाव है। 19 या 20 ह्यूमन एरर हो सकता है लेकिन कहीं कोई धांधली की बात नहीं है। इनकी रोने की हमेशा आदत रही है। अगर जीत जाते तो कुछ नहीं बोलते। हार गए तो ईवीएम ने हरा दिया, जमाली ने हरा दिया। जिस तरीके से उन्होंने पगड़ी को रौंदा तो एक जमाली नहीं सौ जमाली यहां पैदा होंगे। जमाली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अखिलेश को मालूम था कि धर्मेंद्र हारेंगे क्योंकि वह पहले डिंपल को लड़ाना चाहते थे लेकिन जब सामने गुड्डू जमाली को प्रत्याशी के रूप में देखे तो धर्मेंद्र को लड़ने भेज दिया।

जेल में बंद युवक बन गया दरोगा


  जेल में बंद युवक बन गया दरोगा




लखनऊ यह खबर दरोगा भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े करती है। प्रदेश में उप निरीक्षक के पदों पर हुई भर्ती में एक ऐसे अभ्यर्थी का भी चयन कर लिया गया, जिसने न सिर्फ पूरी परीक्षा सॉल्वर के जरिए पास की, बल्कि इसी मामले में वह जेल में बंद है। मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। साथ ही चयनित आरोपी का नाम सूची से हटा दिया है।




जानकारी के अनुसार भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2021 में उप निरीक्षक के 9534 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें अनुसूचित जाति के बलिया के अर्जुन प्रसाद ने भी आवेदन किया था। अर्जुन ने कानपुर के राहुल से चयन के लिए सात लाख रुपये में सौदा किया। राहुल ने अर्जुन के स्थान पर परीक्षा दिलाने के लिए बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले शिशुपाल नाम के सॉल्वर को लगाया।




शिशुपाल की फोटो लगाकर अर्जुन की डिटेल के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार किया गया। परीक्षा 16 नवंबर 2021 को कास्मो फाउंडेशन जानकीपुरम एक्सटेंशन, लखनऊ में थी। यहां सॉल्वर शिशुपाल ने अर्जुन बनकर परीक्षा दी। परीक्षा में वह पास भी हो गया। अभिलेखों के सत्यापन के लिए अर्जुन को पांच मई को पुलिस लाइन प्रयागराज बुलाया गया। यहां भी शिशुपाल ने अर्जुन बनकर दस्तावेज चेक कराए और किसी को शक तक नहीं हुआ।

अब बारी थी शारीरिक परीक्षा यानी दौड़ की। इसके लिए अर्जुन को 19 मई को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में बुलाया गया। यहां भी अर्जुन की जगह शिशुपाल पहुंचा और उसने यह परीक्षा भी पास कर ली।



 यानी शिशुपाल हर जगह अर्जुन बनकर भर्ती बोर्ड से लेकर परीक्षा कराने वाली एजेंसी और एसटीएफ की तमाम नाकेबंदी को तोड़कर परीक्षाओं में शामिल होता रहा और पास भी होता चला गया।




एक मुखबिर ने दौड़ के अगले दिन यानी 20 मई को इस फर्जीवाड़े के बारे में बता दिया। एसटीएफ ने जाल बिछाकर उसी दिन अर्जुन व शिशुपाल को कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। 12 जून को जब भर्ती बोर्ड ने अंतिम चयन सूची जारी की तो उसमें पुलिस उप निरीक्षक के पद पर एसटी कोटे से अर्जुन का भी नाम शामिल था। जब प्रशिक्षण के लिए अर्जुन को बुलाया गया तो पता चला कि वह इसी भर्ती के फर्जीवाड़े में कानपुर जेल में बंद है।

आजमगढ़ से निर्वाचित भाजपा सांसद निरहुआ ने सीएम योगी से की मुलाकात भेंट की श्रीराम की प्रतिमा।


 आजमगढ़ से निर्वाचित भाजपा सांसद निरहुआ ने सीएम योगी से की मुलाकात



भेंट की श्रीराम की प्रतिमा।




लखनऊ आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हाल में हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनके प्रति आभार जताया। सांसद, भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता एवं गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।





 निरहुआ ने ट्वीट किया, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आजमगढ़ की देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।



 विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ ने सपा प्रमुख के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को हराया।




 आजमगढ़ में निरहुआ को 3,12,768 वोट (34.39 फीसदी), 

सपा के धर्मेंद्र को 3,04,089 (33.44 फीसदी) 

और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 2,66,210 (29.27 फीसदी) वोट मिले।

लखनऊ लड़की की शादी तुड़वाने के लिए शोहदे ने अश्‍लील वीडियो किया वायरल फर्जी हलफनामा भी बनवाया, पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी


 लखनऊ लड़की की शादी तुड़वाने के लिए शोहदे ने अश्‍लील वीडियो किया वायरल


फर्जी हलफनामा भी बनवाया, पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी



उत्तर प्रदेश लखनऊ लड़की की शादी तुड़वाने के लिए शोहदे ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के साथ शादी का फर्जी हलफनामा भी बनवा लिया। पांच लाख रुपये न देने पर शोहदा पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस सेल की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है।



पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी तय है। वर्ष 2013 में वह चाचा के घर प्रयागराज गई थी। वहां घर पर ट्यूशन पढ़ने आने वाले प्रयागराज के हड़िया इब्राहिमपुर निवासी सुधीर सिंह से जान पहचान हुई थी। बीते करीब एक सप्ताह से सुधीर बदल-बदल कर कई नंबरों से फोन कर उसे धमका रहा है। आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दी।




धोखे से दो वर्ष पहले नौकरी के लिए गवाह के रूप में सादे कागज पर उसके दस्तख्त ले लिए थे, जिसपर शादी का हलफनामा बनवा लिया। अब रिश्तेदारों के व्हाट्सएप पर हलफनामा भेजकर मेरे साथ पहले ही शादी होने की बात कह रहा है।



 आरोपित ने दो दिन पहले मैसेज कर फिर धमकाया कि अब वह उसकी होने वाले पति को भी अश्लील वीडियो भेज देगा। अगर वह अपनी समाजिक प्रतिष्ठा और परिवार को बचाना चाहती है तो पांच लाख रुपये भेज दे नहीं तो पीड़िता और उसके भाई को जान से मार देगा।




सुधीर उसकी शादी तुड़वाने के लिए यह सब कर रहा है। गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा का कहना है पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लखनऊ मायावती ने 30 जून को बुलाई बड़ी बैठक मिशन-2024 से पहले BSP में इन नेताओं पर गिर सकती है गाज


 लखनऊ मायावती ने 30 जून को बुलाई बड़ी बैठक


मिशन-2024 से पहले BSP में इन नेताओं पर गिर सकती है गाज



उत्तर प्रदेश लखनऊ आजमगढ़ सीट पर हुए उप चुनाव में बसपा उम्मीदवार के बेहतर प्रदर्शन से मायावती को जमीन मजबूत होती नजर आ रही है। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने 30 जून को राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी की अहम बैठक बुलाई है। 




मायावती विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लखनऊ में ही रहकर लगातार संगठन विस्तार और इसके कामकाज की समीक्षा कर रही हैं। विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत काम न करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है या फिर उन्हें हाशिये पर डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और बड़े लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

इस हिसाब से 30 जून को होने वाली बैठक काफी अहम मानी जा रही है। 



सूत्रों का कहना है कि 30 जून की बैठक में जिम्मेदारों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और राष्ट्रीय और प्रदेश कोआर्डिनेटरों से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी। इसके आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग सम्‍मेलन में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले नकुल दुबे को गलत रिपोर्ट देने पर पार्टी से बाहर किया जा चुका है।




प्रदेश कोआर्डिनेटरों के साथ मुख्य मंडल प्रभारियों को इसमें बुलाया गया है। मायावती मौजूदा समय कॉडर के नेताओं को अधिक महत्व दे रही हैं। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंप रही हैं। बैठक में नवंबर में होने वाले निकाय चुनाव और मिशन-2024 की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

मऊ मुख्तार अंसारी के वकील के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई


 मऊ मुख्तार अंसारी के वकील के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई




उत्तर प्रदेश मऊ माफिया मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। उनका वकालत करने का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार सस्पेंशन की जानकारी जिला जज, जिलाधिकारी के साथ ही मऊ के बार अध्यक्ष और मंत्री को भी भेजी गई है। दरोगा सिंह ने पिछले दिनों खुलेआम न्यायाधीशों को अपशब्द कहे थे। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।




मऊ दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से किन्नूपुर के ग्रामीणों ने निजी व कई बिगाहा सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। मंत्री के निर्देश पर तीन मई को सदर तहसील के कानूनगो जमीन की नापी करने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह और उनके साथ सुशील नामक व्यक्ति पहुंचा।

मुख्तार के वकील ने टीम को पैमाइश करने से रोक दिया। टीम ने जब अधिकारियों का हवाला दिया और बताया कि उनके निर्देश पर पैमाइश की जा रही है तो वकील ने धमकी भरे लहजे में टीम के साथ ही जजों के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। दारोगा सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

न्यायधीशों को अपशब्द कहने को गंभीरता से लेते हुये बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने 17 मई 2022 को आपात बैठक बुलाई। न्यायधीशों को अपशब्द कहना अधिवक्ता के लिए शर्मनाक मानने के साथ अधिवक्ता जैसे कार्य में कदाचार माना गया।




इसी को लेकर बार काउंसिल ने अधिवक्ता दरोगा सिंह के पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रचलित कर दी गई है। कार्रवाई के आदेश की प्रति जिला जज, जिलाधिकारी के साथ ही अध्यक्ष व मंत्री सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन को भी भेज दिया गया है। मामले की जानकारी पत्र के माध्यम से सदस्य सचिव अजय कुमार शुक्ल ने दी।

Monday 27 June 2022

आजमगढ़ पांचों विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे धर्मेन्द्र यादव मतदाताओं से की मुलाकात, चुनाव में समर्थन के लिए दिया धन्यवाद


 आजमगढ़ पांचों विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे धर्मेन्द्र यादव



मतदाताओं से की मुलाकात, चुनाव में समर्थन के लिए दिया धन्यवाद




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज लोकसभा सदर की पांचों विधानसभाओं में भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। हर विधानसभा में समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। धर्मेन्द्र यादव ने लोगों से मिल कर  लोकसभा उपचुनाव में दिये गये समर्थन के बावत लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।




 इस दौरान वे छतवारा, मेंहनगर, खरियानी, चक्रपानपुर, इटौरा, सठियांव, मुबारकपुर, जीयनपुर, सगड़ी, बनकट आदि बाजारों में आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिए गए प्यार, स्नेह, आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।



बताते चलें कि आजमगढ़ लोकसभा सदर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 312768 मत पाकर विजई घोषित हुए। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 304089 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 266210 मत पाकर तीसरे नंबर के लिए संतोष करना पड़ा। 




सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव नजदीकी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ से 8679 मतों से पराजित हो गये।

आजमगढ़ सरायमीर रामलीला मैदान की जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा कहा चले गये हिन्दुओ के ठिकेदार


 आजमगढ़ सरायमीर रामलीला मैदान की जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा कहा चले गये हिन्दुओ के ठिकेदार 



भूमाफियाओ को बाबा के बोल्डोजर का जरा भी खौफ नही दिख रहा है रात के अंधेरे मे किया जा रहा है रामलीला मैदान की जमीन पर अवैध कब्जा कहा चला गया बाबा का बोल्डोजर 





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर रामलीला कमेटी व बीती रात्रि के अंधेरे मे किए गये अवैध निर्माण करने वाले के बीच विवाद में  एसडीएम निजामबाद रविकुमार थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक पाण्डेय,व कोतवाल फूलपुर अनिल सिंह के समक्ष यह समझौता हुआ कि रात्रि मे बनाई गई दिवाल को हटा लेंगे। तब जाकर बाज़ार वासियों का आक्रोश हुआ शांत।




सरायमीर कस्बे के ग्राम पवई लाडपुर में रामलीला की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा रात्रि में किये गये अवैध निर्माण को लेकर प्रात़ः रामलीला कमेटी अ़ध्यक्ष रामभुवन मौर्या व बाज़ार वासियों ने सरायमीर थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही मांग की। 




तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष ने एसडीएम निजामाबाद रविकुमार से बात कर घटना स्थल पर आने का आग्रह किया।




एसडीएम निजामबाद ने लगभाग दोपहर 12 बजे दिन में पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। और दोनो लोगो के बीच मे समझौता कराया की  रात्रि में रामलीला भूमि किए हुए  निर्माण को हटा लेंगे। जिसके बाद  रामलीला कमेटी व बाज़ार के हिन्दुओं का आक्रोश शांत हुआ।




 सरायमीर बाज़ार के पवई लाडपुर में रामलीला लगभग 80 वर्षो से होना बताया जाता है।मगर कस्बे सटी जमीन होने के नाते कीमती जमीन पर भू माफियाओं की नज़र पड़ी और कागजी उलट फेर कर कागजो में नाम होने का फायदा उठाकर डाक्टर सुनील को बेच दी गयी जो आज विवाद का कारण ही नही हिन्दू समाज की भावनाओं के साथ खेलवाड़ किया गया है। 




जन चर्चा के अनुसार बीती रात्रि मे कराये गये निर्माण में पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है।





आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आज़मी की रिपोर्ट NEWS9UP

आजमगढ़ सठियाव इब्राहिमपुर सिर्फ प्रधान द्वारा अपने खास लोगों का कार्य करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप आजमगढ़ प्रधान के चहेतो के घर पर रोशनी शेष देख रहे हैं रोशनी की राह कूड़ा दान भी गलियों में न रखकर अपने खास लोगों के यहां दिया है

आजमगढ़ सठियाव इब्राहिमपुर  सिर्फ प्रधान द्वारा अपने खास लोगों का कार्य करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप



आजमगढ़ प्रधान के चहेतो के घर पर रोशनी शेष देख रहे हैं रोशनी की राह 

कूड़ा दान भी गलियों में न रखकर अपने खास लोगों के यहां दिया है





 आपको बताते चलें की उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के  सठियाव ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा इब्राहिमपुर ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर उस वक्त सवालिया निशान खड़ा हो गया जब ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों पर ग्राम वासियों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए आवाज उठाना शुरू कर दिए। 



 ग्रामीणों का आरोप है की प्रधान द्वारा ग्राम सभा में जो भी कार्य किया जा रहा है वह केवल काम अपने खास  लोगों के इशारे पर अपने लोगों के बीच किया जा रहा है ज्ञात हो कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ गांव के चौतरफा विकास के लिए पानी की तरह पैसे बहा रही है परंतु कुछ  बिचौलियो के चलते प्रदेश सरकार की छवि धूमिल करने की साजिश है।



 चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो या आयुष्मान कार्ड योजना हो या फिर वृद्धा पेंशन हो या गांव की गलियों को रोशनी युक्त करने की योजना हो परंतु वर्तमान प्रधान द्वारा गांव की गलियों के लिए लाइट लगाने की योजना के तहत ग्राम सभा में लाइट आई थी जिसे हर गली के खंभों पर लाइट लगानी थी लेकिन गलियों के खंभे पर न लगाकर प्रधान अपने खास लोगों के घरों पर लगाकर उनके दरवाजे व घरों को रोशनी से जगमगा दिया ।




कुछ  इस तरह की कार्यशैली सरकार की मंशा के विरुद्ध कार्य कराया जा रहा है ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को एक समान रूप से सभी योग्य ग्रामीणों को लाभ दिया जाए।

भाजपा के काम आ गया मायावती का यह प्लान आजमगढ़ और रामपुर में राह की आसान


 भाजपा के काम आ गया मायावती का यह प्लान


आजमगढ़ और रामपुर में राह की आसान



लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती की रणनीति लोकसभा उपचुनाव में देखा जाए तो पूरी तरह से काम आई। आजमगढ़ सीट पर शाह आलम गुड्डू जमाली को उतार कर मुस्लिम वोटों का बंटवारा कराकर सपा की राह में रोड़े बिछाते हुए खेल बिगाड़ा, तो रामपुर में उम्मीदवार न उतार पर दलित वोटों का बंटवारा रोककर भाजपा की राह आसान की।



सपा और बसपा वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ी थी। तब सपा रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर जीती थी। 



आजमगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव स्वयं 6 लाख 21 हजार 578 पाकर जीते थे। माना जाता है कि इसमें यादव, मुस्लिम और दलित वोटों की हिस्सेदारी रही थी। उप चुनाव में सपा व बसपा अलग-अलग लड़ी। मायावती ने सधी हुई चाल चलते हुए आजमगढ़ सीट से शाह आलम गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा। गुड्डू मुस्लिम हैं और आजमगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में उनकी अच्छी पहचान है। यही वजह रही कि मुस्लिम और दलित वोट का अच्छा हिस्सा उनके खाते में गया।



आजमगढ़ सीट पर कब कौन जीता


वर्ष            पार्टी               वोट


2019          सपा              621578


2014          सपा              340306


2009          भाजपा           247648


2004          बसपा            258216


1999          सपा              227616


1998          बसपा             249065


1996          सपा              161586


1989          बसपा             142171


 रामपुर सीट पर कब कौन जीता


वर्ष            पार्टी              वोट


2019         सपा              559177


2014         भाजपा            358616


2009         सपा              230724


2004         सपा              289390


1999         कांग्रेस            338493


1998         भाजपा            265116


1996         कांग्रेस            271330


1991         भाजपा            213429 


1989         कांग्रेस            159144

लखनऊ माफिया से डरकर अफसरों ने की तबादले की मांग


 लखनऊ माफिया से डरकर अफसरों ने की तबादले की मांग



लखनऊ पांच दिन पहले हुई एक वारदात से परिवहन महकमा सहम गया है। 21 जून को तड़के चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर रोड पर डग्गामार बस ने यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) के ड्राइवर को कुचलकर जान ले ली। घटना के पीछे डग्गामार बस माफिया का हाथ होने की आशंका है। इसके बाद परिवहन अफसर दहशत में हैं। वाहन चेकिंग में शामिल कई अफसरों ने तबादले की अर्जी लगा दी है। हालांकि अर्जी में ज्यादातर ने निजी कारण गिनाए हैं, लेकिन अंदरखाने की खबर है कि घटना के बाद से सभी सहमे हुए हैं।



 पता चला है कि प्रवर्तन दस्ते में शामिल कई अफसरों को बस माफिया ने धमकी दी है। इसमें कई बस ऑपरेटर का काम देखने वाले दबंग शामिल हैं।




पिछले दिनों शासन के एक आदेश पर पूरे प्रदेश में डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। ज्यादातर बगैर परमिट बसें रात में गुजरती हैं, इस नाते अफसरों को रातभर दौड़ना पड़ा। पता चला कि कई के खिलाफ जब कार्रवाई हुई तो अलग-अलग तरह से दबाव और धमकी के दौर भी शुरू हो गए। धमकी की बातें तो आ रहीं लेकिन किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी। अलबत्ता तबादले के लिए आवेदन जरूर कर दिया।





 अनुरोध वालों में लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर, हरदोई के एक दर्जन आरटीओ, एआरटीओ, यात्रीकर अधिकारी हैं।



जानकारी के अनुसार अफसर चाहते हैं प्रशासनिक काम चेकिंग में शामिल कई एआरटीओ अब प्रवर्तन कार्य से अलग रहना चाहते हैं। वाहन चेकिंग के बजाय दफ्तर में काम करना चाहते हैं। कुछ ने अर्जी में लिखा है कि उन्हें प्रशासनिक काम दे दिया जाए। अधिकारियों ने प्रशासनिक पदों पर तैनाती के लिए शासन से गुजारिश की है।



 अपर परिवहन आयुक्त, (प्रवर्तन), वीके सोनकिया ने कहा कि कुछ अधिकारियों को धमकियां दी गई हैं लेकिन ये सामान्य बात है। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वालों पर केस दर्ज कराएंगे। अनाधिकृत बस मालिक चाहे जितनी भी धमकियां दें, प्रदेशभर में चेकिंग अभियान नहीं रुकेगा।

Sunday 26 June 2022

आज़मगढ़ समाजवादी किला ध्वस्त कर आजमगढ़ के 20वें सांसद बने निरहुआ सपा प्रत्याशी को 8679 मतों से हराया बसपा के गुड्डू जमाली रहे तीसरे नंबर पर


 आज़मगढ़ समाजवादी किला ध्वस्त कर आजमगढ़ के 20वें सांसद बने निरहुआ



सपा प्रत्याशी को 8679 मतों से हराया


बसपा के गुड्डू जमाली रहे तीसरे नंबर पर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट पर सांसद चुने गए सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हुई इस सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया इस बार मतदाताओं ने समाजवादियों का गढ़ कहे जाने वाले इस जिले की सदर सीट पर समाजवाद का किला ध्वस्त करते हुए भाजपा का भगवा ध्वज लहरा दिया। रविवार को हुए मतगणना परिणाम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराकर सदर सीट के 20वें सांसद के रूप में चुन लिए गए।




सदर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा क्षेत्र जिसमें सगड़ी, गोपालपुर, मुबारकपुर, सदर एवं मेंहनगर के क्षेत्र आते हैं। यहां कुल 1838930 मतदाता थे। चुनाव में कुल मतों के 49. 48 प्रतिशत मत पड़े थे। रविवार को जिला मुख्यालय पर बेलईसा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में मतगणना स्थल पर सुबह इवीएम मशीनों में कैद मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ सर्वप्रथम पोस्टल बैलटों से पड़े मतों की गिनती की गई। इस दौरान मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की ओर जा रहे सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को वहां तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इस बात को लेकर सपा प्रत्याशी और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।




 सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर एबीएम मशीन बदलने का गंभीर आरोप लगा दिया हालांकि प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया और किसी तरह मामला शांत हो गया तत्पश्चात मतों की गणना शुरू की गई। दोपहर 12:30 बजे के बाद भाजपा एवं सपा प्रत्याशी के बीच चल रही उठापटक का क्रम थमा और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी बढ़त बनाते नजर आए। मतगणना के बीच तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने दोपहर में ही अपनी हार स्वीकार कर ली और मतगणना स्थल से समर्थकों के साथ चले गए हालांकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ मतगणना के समय मौजूद नहीं थे मतगणना का कार्य भाजपा के अन्य नेताओं की देखरेख में चल रहा था वहीं सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ मतगणना कार्य पर बारीकी से नजर रखे हुए थे कई चक्रों तक चली गिनती के बाद प्रशासन ने शाम करीब 5:00 बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 312768 मत पाकर विजई घोषित किए गए।



 वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 304089 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 266210 मत पाकर तीसरे नंबर के लिए संतोष करना पड़ा।



 इस तरह लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से पराजित किया।