Sunday 29 May 2022

फतेहपुर प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान दोनों की तय हो गई थी शादी, रिश्ते में थे चाचा-भतीजी


 फतेहपुर प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान


दोनों की तय हो गई थी शादी, रिश्ते में थे  चाचा-भतीजी


फतेहपुर में शादी तय होने से  नाराज प्रेमिका और प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। दोनों का शव युवक के घर के बाहर बनी कोठरी में फंदे से लटका मिला। लड़की जो दुपट्‌टा ली हुई थी, उसी से दोनों ने फंदा लगाया। ​​​​​गांव वालों के मुताबिक, दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं। 



वे दो साल से प्रेम संबंध में थे। दोनों के परिवार इसका विरोध कर रहे थे। हालांकि, किसी की तरफ से कोई आरोप नहीं लगा है। न ही पुलिस के पास तहरीर पहुंची है। वहीं, अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मामला नया डेरा मजरे मुतौर का है। 



प्रेमी युगल की पहचान रामफल ​​​​​​और अर्चना के रूप में हुई है। गांव वालों के मुताबिक, दोनों का प्रेम संबंध चल रहा था, जिसका पता दोनों के परिजनों को चल गया था, लोक लाज की डर से युवक के परिजनों ने उसे सूरत भेज दिए। कुछ दिन पहले युवती की शादी की तय हो गई, जिसका पता सूरत में रह रहे रामफल को चला, तो वह तत्काल घर के लिए रवाना हुआ।




वह 10 दिन पहले घर पहुंचा। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया और कहा कि अब लड़की की शादी तय हो गई है। इसलिए उसका पीछा छोड़ दो, लेकिन युवक ने घर वालों की एक न सुनी और लड़की से चोरी छिपे मिलता रहा। युवक के परिजनों को यह बात पता चली, तो उन्होंने लड़के की भी शादी तय कर दी, दो दिन पहले युवक की सगाई थी।




गांव वालों के मुताबिक, दोनों शनिवार शाम को दोनों घर के बाहर कोठरी में जाते हैं और जुदा होने की डर से फांसी लगा लेते हैं। घर के बाहर खेल रहे बच्चे कमरे में पहुंचे तो दोनों को फंदे से लटकता देखा, उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से दोनों शवों को फंदे से उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




इस मामले में डीएसपी जाफरगंज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की है, दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है। 



प्रेमी युगल के परिजन आपस में रिश्तेदार है। मृतक के चार भाई है। वह अपने भाईयों में सबसे छोटा था।

No comments:

Post a Comment