Friday 13 May 2022

आजमगढ़ सरायमीर 60 वर्षीय राजगीर का पेड़ से लटकता मिला शव


 आजमगढ़ सरायमीर 60 वर्षीय राजगीर का पेड़ से लटकता मिला शव



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली ईदगाह के पास शुक्रवार की सुबह 60 वर्षीय राजगीर का पेड़ से लटक शव मिलने से सनसनी फैल गई।



जानकारी के अनुसार  कटघर गांव निवासी मुन्नीलाल पुत्र तपसी गुरुवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।




 परिजनों ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह घर से निकल गया। घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर कोरौली गांव की ईदगाह के पास शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही  परिवार में कोहराम मच गया।



 घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्नीलाल के  तीन पुत्र व तीन पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल है।

No comments:

Post a Comment