Thursday 5 May 2022

आजमगढ़ पांच थानाध्यक्षों सहित 16 का तबादला, देखें सूची थानाध्यक्ष अतरौलिया रमेश कुमार बनाए गए अहरौला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक


 आजमगढ़ पांच थानाध्यक्षों सहित 16 का तबादला, देखें सूची



थानाध्यक्ष अतरौलिया रमेश कुमार बनाए गए अहरौला के वरिष्ठ उपनिरीक्षक



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फिर बड़े पैमाने पर एक तबादला कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पांच थानाध्यक्षों सहित कुल 16 लोगों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन कर दिया। 


बता दें कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा उठाए गए इस कदम से महकमे में हड़कंप मच गया है।


 पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक सरायमीर स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी सिधारी,

 प्रभारी निरीक्षक जहानागंज गजानंद चौबे को प्रभारी निरीक्षक का अहरौला, 

थाना अध्यक्ष फूलपुर विवेक पांडे को थानाध्यक्ष सरायमीर,

 थानाध्यक्ष दीदारगंज मदन कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष अतरौलिया,

 थानाध्यक्ष तहबरपुर ज्ञान चंद शुक्ला को थानाध्यक्ष कंधरापुर,

 थानाध्यक्ष तरवा रत्नेश दुबे को थानाध्यक्ष पवई 

व थानाध्यक्ष अतरौलिया को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अहरौला बनाया है। 

इसके साथ ही निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को प्रभारी निरीक्षक मेंहनाजपुर, 

निरीक्षक अपराध सिधारी पर प्रमेंद्र कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध जहानागंज, 

निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर,

 निरीक्षक राम उजागर को प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर सहित कुल 16 लोगों को नई तैनाती प्रदान की है।

No comments:

Post a Comment