Monday 4 April 2022

आज़मगढ़ बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों में खलबली


 आज़मगढ़ बुलडोजर की गर्जना से अतिक्रमणकारियों में खलबली



वर्षों से चकरोड पर हुए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने किया ध्वस्त।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़  उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील लालगंज की गठित राजस्व टीम ने रविवार को दो जगहों पर बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया।



 बुलडोजर की गर्जना से आसपास व अवैध अतिक्रमणकारियो में खलबली मच गयी। बरदह थाना के अंतर्गत सरावा गांव में एक व्यक्ति कई वर्षों से चकरोड पर अवैध अतिक्रमण कर लिया था, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। गांव के व्यक्ति ने हाई कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया था। हाई कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।



 जानकारी के अनुसार  तहसीलदार लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी ने बेदखली का नोटिस दी  उसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। तहसील प्रशासन की राजस्व टीम ने रविवार को गाँव मे पहुंच कर बुलडोजर से रघुनाथ का अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया। 



इसी क्रम में ब्लॉक ठेकमा के अंतर्गत प्राइमरी पाठशाला महंगूपुर में बृजराज यादव दूसरे गांव का निवासी कई वर्षों से अवैध कब्जा कर लिया था। गॉव वालो की शिकायत पर राजस्व टीम के नेतृत्व कर रहे उप जिला अधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ,तहसीलदार लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र यादव, बांकेलाल लेखपाल अशोक कुमार, सौरभ उपाध्याय, आशा देवी, दीपक उपाध्याय आदि लोगों की टीम ने अवैध कब्जा बुलडोजर से हटवा दिया है लोगों में चर्चा है कि बाबा का बुलडोजर बड़े से बड़े अतिक्रमणकारियों के लिए भारी पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment