Friday 22 April 2022

आजमगढ़ दीदारगंज नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को दीदारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज जेल


 आजमगढ़ दीदारगंज नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को दीदारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी जो बुधवार को गांव के बगल स्थित माइनर के किनारे बकरी चराने गई थी।



घर लौटते समय एक युवक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा तथा गाली गलौज देकर मारने पीटने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर युवक जान मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।  जिसके संबंध में पीड़ित किशोरी द्वारा दीदारगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने  बुधवार रात को मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई।



गुरुवार को मुकदमें से संबंधित आरोपी को दीदारगंज थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता अपने पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीदारगंज मदन कुमार गुप्ता ने बताया कि छेड़खानी व मारपीट के आरोपी शिवकुमार उर्फ भोला विश्वकर्मा पुत्र पलटू निवासी बनगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जो घर से पुलिस को देखकर भागने लगा था,। उसे दौड़ाकर पकड़ा गया तथा हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय चालान किया गया।



आज़मगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment