Thursday 21 April 2022

आजमगढ़ में बोले निरहुआ, पार्टी चाही तो लड़ूंगा चुनाव अखिलेश पर बोला हमला: क्रांतिकारियों की तुलना जिन्ना से करने वालों की विचारधारा समझ चुकी है जनता-दिनेश लाल


 आजमगढ़ में बोले निरहुआ, पार्टी चाही तो लड़ूंगा चुनाव


अखिलेश पर बोला हमला: क्रांतिकारियों की तुलना जिन्ना से करने वालों की विचारधारा समझ चुकी है जनता-दिनेश लाल




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दौरे पर आए भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।



 निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव एक बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव की मदद से बैठ गए थे।



 मगर, दिमागी रूप से आज तक इस कुर्सी से नहीं उतर पाए हैं। यही कारण है कि वह लगातार बयान देते रहते हैं। उसी तरह का व्यवहार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भी करते हैं।



निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं के लिए कुछ नहीं करने वाले हैं। अब तो इस जिले से इस्तीफा देकर जा भी चुके हैं। जब यहां से सांसद थे, तब भी कुछ नहीं किया था।



 आजमगढ़ की जनता, आजम खान और चाचा शिवपाल यादव, वह किसी के साथ खड़े नहीं होंगे। सारी बातें विचारधारा की होती हैं। क्रांतिकारियों की तुलना जिन्ना से करने वालों की विचारधारा समझ सकते हैं निरहुआ का कहना है कि हम लोग भगवान राम की विचारधारा वाले लोग हैं।



 कहा कि भगवान राम को राजा बनना था, पर उन्हें वन जाने का आदेश मिला तो चले गए। अखिलेश यादव के बयान आपने सुने होंगे। वह क्रांतिकारियों और देशभक्तों की तुलना जिन्ना से करते हैं, तो ऐसे व्यक्ति की विचारधारा को समझा जा सकता है। 



इस तरह की विचारधारा पर चलने वाला व्यक्ति अपने घर-परिवार के लिए क्या करेगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।


निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव का जहां स्वार्थ होगा, वहीं काम करेंगे। यही कारण है कि आजमगढ़ को छोड़कर इटावा चले गए। वह खुद के अलावा किसी के बारे में सोचने वाले इंसान नहीं हैं। यहां का बहुत काम रूका हुआ है, जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा। पार्टी नेतृत्व चुनाव लड़ने का निर्देश देगा, तो चुनाव लड़ा जाएगा।

No comments:

Post a Comment