Thursday 14 April 2022

आजमगढ़ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया गया माल्यार्पण


 आजमगढ़ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया गया माल्यार्पण



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ अमित खरवार 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ भारत  संविधान के निर्माता  भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव  संजय कुमार पांडे एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष गायक कलाकार राजेश रंजन एवं साथी रवि पांडे राहुल पांडे एवं तमाम साथियों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी एक विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और शास्त्री कानून वेद राजनेता और समाज सुधारक थे।



 हम उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हैं आज हमें संकल्प लेना होगा बाबा साहब के विचारों पर चलकर ही देश और समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव कायम किया जा सकता है।



 इस अवसर पर शैलेश कुमार ,  मनीष कुमार, रोहित कुमार ,पंकज कुमार ,निलेश , शुभम , उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment