Sunday 3 April 2022

आज़मगढ़ अहरौला कानून के शिकंजे में फंसा दुष्कर्म का आरोपी


 आज़मगढ़ अहरौला कानून के शिकंजे में फंसा दुष्कर्म का आरोपी




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र में रविवार को दिन में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी कानून के शिकंजे में फंस गया।



अहरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को रविवार की दोपहर सूचना मिली की दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है।




 पुलिस बगैर देरी किए बताए गए स्थान पर जा धमकी। वहां मौजूद युवक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़ा गया दुष्कर्म आरोपी शाहआलम पुत्र मेहंदी हसन उर्फ जिबरील स्थानीय मेहियापार गांव का निवासी बताया गया है।



 आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment