Tuesday 12 April 2022

सुल्तानपुर कारगिल शहीद मानसिंह यादव की बेटी बनी डॉक्टर


 सुल्तानपुर कारगिल शहीद मानसिंह यादव की बेटी बनी डॉक्टर



उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर जिले के हयातनगर निवासी शहीद मानसिंह यादव कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। कारगिल शहीद मानसिंह यादव की बड़ी बेटी आरती यादव के सिर से बचपन में पिता का साया उठ गया माँ विद्यावती देवी ने विषम परिस्थितियों में पालन पोषण किया, कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, पिता के नाम पर मिला पेट्रोल पम्प भी सीज हुआ, आर्थिक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। 


लोगों ने हतोत्साहित करने का भी प्रयास किया लेकिन डॉक्टर आरती यादव ने ठान लिया था कि वह अपनी मेधा का लोहा मनवाकर ही रहेंगी। कई बार असफलता मिलने के बाद भी अपने लक्ष्य से नहीं डिगी और अन्ततः 2017 में शहीद कोटे से चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया और पण्डित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज इलाहाबाद में प्रवेश लिया और अनवरत अध्ययन जारी रखा और 4 साल 6 महीने के कठिन परिश्रम के साथ ही परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए आज आधिकारिक तौर पर डॉक्टर आरती यादव बन गई हैं।



 गाँव की लाडली बेटी के डाक्टर बनने पर क्षेत्र और जनपद में खुशी का माहौल है। डॉ. आरती यादव शहीद मानसिंह की तीनों बेटियों में सबसे बड़ी हैं। समाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप यादव जनवादी ने कहा कि आरती यादव के  डाक्टर बनने पर हम सभी काफी खुशी हैं कि शहीद मानसिंह यादव की लाडली बेटी ने उनके सपनों को साकार किया है। 



सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव पीतांबर सेन, भानू प्रताप यादव, कायम चांद मेहदी, शेर सिंह यादव, विनोद यादव, डा आर एस यादव, राजेश वर्मा, हंसराज यादव, अमर सिंह, परमदेव यादव, रिकू यादव, विजय सेन यादव, वीरेंद्र यादव सहित सैकडों लोगो ने बेटी के डाक्टर बनने पर बधाइयां व शुभकामनाएँ दी हैं।

No comments:

Post a Comment