Monday 4 April 2022

आजमगढ़ एसपी ने पांच अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम किया घोषित हत्या, हिंसा, आपराधिक षडयंत्र मामले में चल रहे हैं फरार।


 आजमगढ़ एसपी ने पांच अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम किया घोषित


हत्या, हिंसा, आपराधिक षडयंत्र मामले में चल रहे हैं फरार।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत हत्या, हिंसा, आपराधिक षडयंत्र इत्यादि घटना कारित करने से सम्बंधित 5 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया।




फरार अपराधियों में विजय यादव उर्फ सचिन पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसनपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, 


 मोहम्मद रिजवान पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, 


दुर्ग विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय उदय प्रताप सिंह निवासी भदीड़ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ,


 अभिषेक सिंह उर्फ भोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवा जनपद आजमगढ़, 


अरविंद कश्यप पुत्र रामबली कश्यप निवासी चकिया कसयवन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment