Tuesday 8 March 2022

चंदौली चुनावी विवाद में युवक को मारी गोली


 चंदौली चुनावी विवाद में युवक को मारी गोली


चंदौली उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के सातवें चरण में सोमवार को कुछ जगहों पर हिंसा की भी घटनाएं सामने आने के बाद से ही प्रशासन के सामने अब कार्यवाही  की चुनौतियां सामने आ गई हैं।




 इसी कड़ी में जानकारी के अनुसार चंदौली जिले में भी एक बूथ पर विवाद को लेकर युवक को गोली मारने की घटना की पुलिस विवेचना कर रही है।



 माना जा रहा है कि विवाद बूथ को लेकर ही हुआ था, ऐसे में गोली मारने की घटना को केंद्र में रखकर पुलिस विवेचना कर रही है। चंदौली जिले में कंदवा थाना के अरंगी गांव में सोमवार को मतदान के दौरान बूथ पर हुए विवाद के बाद देर रात युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के कमर के नीचे लगी है। 



घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। युवक को मेडकल कराया गया। मौके पर पुलिस को खाली कारतूस भी मिला है।

मतदान के दौरान वोट देने को लेकर बूथ पर ही दो पक्षों में विवाद हो गया था। 



इस दौरान एक - दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि सदाबृज बिंद का बेटा जय किशन रात में अपने घर में सोया था। कमरे की खिड़की खुली थी। देर रात अज्ञात हमलावरों ने खिड़की के पास से जयकिशन को लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली कमर के नीचे लगी है। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर खोखा बरामद किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है।




 घटना को ग्राम प्रधान पक्ष और पूर्व विधायक के बीच हुई तनातनी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।





 सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मौके से सिर्फ खोखा मिला है। घायल का निजी अस्प्ताल में इलाज कराने के बाद मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment