Monday 7 March 2022

आजमगढ़ सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, कई गाड़ियों में हुई तोड़फोड़


 आजमगढ़ सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, कई गाड़ियों में हुई तोड़फोड़



सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर के रेलवे बूथ का मामला।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के सिधारी थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर गांव में सपा-भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।




जानकारी के अनुसार  इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई।



 बता दें कि यहां सपा से दुर्गा प्रसाद यादव और भाजपा से अखिलेश मिश्रा गुड्डू चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सपा नेता की गाड़ी रास्ते से गुजर रही थी। इस दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी कर दी गयी जिसके बाद मामला बिगड़ गया।




 वहीं भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा ने सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

No comments:

Post a Comment