Sunday 13 March 2022

आजमगढ़ दीदारगंज में नानी व नातिन की हत्या


 आजमगढ़ दीदारगंज में नानी व नातिन की हत्या



घटना स्थल पर पहुंचे SP अनुराग आर्य, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज के गुवांई गांव में नानी व नातिन की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।




 इलाके में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं।




 जिले के एसपी अनुराग आर्य, पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम व चार थानों की पुलिस को लगा दिया गया है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। 




इस घटना के बाद गांव में चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवांई गांव में एक घर में लीलावती गुप्ता (50) पत्नी उमाशंकर गुप्ता व नतिनी आंचल गुप्ता (12) रहती थी। 




सुबह दोनों लोगों का शव देखा गया। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है।

No comments:

Post a Comment