Saturday 5 March 2022

आजमगढ़ आखिरी चरण के चुनाव से पहले भाजपा को झटका


 आजमगढ़ आखिरी चरण के चुनाव से पहले भाजपा को झटका


भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल।



गोपालपुर में बोले अखिलेश अब बाबा को नहीं आ रही है नींद।




आजमगढ़ उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को बड़ी सियासी घटना घटी। 




जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह एलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर स्वागत किया और धन्यवाद दिया। 





सपा प्रत्याशी नफीस अहमद के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की। 




मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।




उन्होंने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए हैं। बाबा मुख्यमंत्री को अब नींद नहीं आ रही है। उन्होंने कहाकि आजमगढ़ में नेताजी के साथ-साथ मुझे भी अपने सर पर बिठाने के साथ प्रदेश में सरकार बनाने में भी मदद की है। 




इस बार हमारी सरकार बनने के बाद पूर्वांचल के साथ-साथ आजमगढ़ का खासतौर पर विकास किया जायेगा। उन्होंने पूर्व में किये गये अपने वादों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहाकि जिले का उत्तरी भाग बाढ़ से प्रभावित रहता है। देवारा के लोगों को राहत देने के महुला गढ़वल बांध को फिर से बनाया जायेगा तथा आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। उन्होंने कहाकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में इस देश के किसानों और नौजवानों के साथ छल किया है और अब उनके नेता सार्वजनिक तौर पर मंचो से और लोगों के घर पर जाकर माफी मांग रहे हैं लेकिन जनता समझ रही है कि यह चुनाव बेरोजगार नौजवानों, किसानों के साथ-साथ प्रदेश की जनता के हित के लिए लड़ा जा रहा है इस कारण उन्हें जनता पूरी तरह नकार दे रही है। उन्होंने लोगों को भाजपा के छलावे से होशियार रहने की सलाह दी। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। 





बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment