Saturday 26 March 2022

आजमगढ़ दुष्कर्म व छेड़खानी के मामलों में आरोपित पूर्व प्रधान सहित दो गिरफ्तार


 आजमगढ़ दुष्कर्म व छेड़खानी के मामलों में आरोपित पूर्व प्रधान सहित दो गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में आरोपी बनाए गए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।




जहानागंज थाने पर तैनात अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी व उनके सहयोगियों ने शनिवार को दिन में मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के सीहीं गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान मुन्नीलाल चौहान पुत्र हवलदार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी दिनेश राम के घर दबिश देकर छेड़खानी के आरोपी रहे उसके पुत्र शुभम को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment