Friday 18 March 2022

बलिया पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, एक रेफर।


 बलिया पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, एक रेफर।




उत्तर प्रदेश बलिया फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक युवक ने धारदार हथियार से पड़ोसी पिता-पुत्र को घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।



जानकारी के अनुसार सिंहपुर गांव में कुछ युवा शुक्रवार को आपस में होली खेल रहे थे। इसी बीच, सुमित सिंह तथा सुनील सिंह उर्फ भुअर में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन एक पक्ष ने सुमित सिंह (24) पुत्र राजेन्द्र सिंह के दरवाजे पर जाकर हमला बोल दिया। 




पुत्र सुमित को बचाने आये पिता राजेन्द्र सिंह पर भी हमला बोल दिया गया। घायल पिता-पुत्र को परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया।



 सूचना पर पुलिस पहुंची जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment