Saturday 12 March 2022

मऊ विधायक बनते ही अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें।


 मऊ विधायक बनते ही अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें।




उत्तर प्रदेश मऊ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ रहीं है।



 हेट स्पीच के मामले में चार धाराएं और बढ़ाई गई है। जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2022 को थाना कोतवाली के अंतर्गत पहाड़पुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी ने बयान दिया था कि उनकी अखिलेश यादव से बात हो गई है और सरकार बनने के बाद अधिकारियों के 6 महीने तक ट्रांसफर रोक दिए जाएंगे और उनका हिसाब-किताब किया जाएगा। 




इस मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेते हुए उनके ऊपर 24 घंटे का प्रचार में रोक लगाने के साथ ही कोतवाली में उनके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। उस समय दो धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे चुनाव जीतने के साथ ही उन पर अलग से और 4 धाराएं बढ़ा दी गई है। 



फिलहाल चुनाव तो अब्बास जीत गए लेकिन सरकार उनकी नहीं बनी। इसके साथ ही उनके सुर बदल गए और मीडिया पर ही उनके बयान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते वह नजर आ रहे हैं।




 हेट स्पीच मामले में 3 मार्च 2022 की रात में कोतवाली पुलिस ने अब्बास अंसारी पर 171 एच और 506 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। 



अब चार और धाराएं 186, 189, 153ए और 120बी बढ़ाई गईं हैं।

No comments:

Post a Comment