Wednesday 9 March 2022

आजमगढ़ रानी की सराय सदिंग्ध हालत में सड़क किनारे वाहन चालक का मिला शव, पत्नी से चल रही थी अनबन।


 आजमगढ़ रानी की सराय  सदिंग्ध हालत में सड़क किनारे वाहन चालक का मिला शव, पत्नी से चल रही थी अनबन।





उत्तर प्रदेश आजमगढ रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊचागाव के पास बुधवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों मे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




जानकारी के अनुसार  मेहनगर थाना क्षेत्र के बिहलौजपुर निवासी मनोज कुमार 45 वर्ष पुत्र श्यामू जो वाहन चलाता था। मंगलवार को अपनी ससुराल सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली गया था। जबकि छतवारा मोड़ पर ही उसकी बहन रहती है। वहा से कुछ ही देर बाद निकल गया। काफी देर बाद ससुराल के लोगो ने फोन किया तो आने से इंकार कर दिया। इधर बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने ऊचागाव टिल्लू गंज सम्पर्क मार्ग के किनारे शव देख सूचना पुलिस को दी।




 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिह ने बताया कि शव पर कही चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण पता चलेगा।




वैसे इसके पास दो पुत्र एक पुत्री है। पत्नी से काफी समय से अनबन थी। बीच मे मनोज विदेश भी गया था और इन दिनो घर पर ही रहता था। लंवे समय से वह वाहन भी चलाने का भी काम किया था। घटना की जाच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment