Tuesday 1 March 2022

आजमगढ़ यूक्रेन से स्वदेश लौंटी श्रेया व रेनू यादव।


 आजमगढ़ यूक्रेन से स्वदेश लौंटी श्रेया व रेनू यादव।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी डाक्टर नरेंद्र यादव की पुत्री श्रेया यादव मंगलवार की सुबह आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई।




जानकारी के अनुसार  एमबीबीएस चौथे वर्ष की छात्रा श्रेया यादव के पिता नरेंद्र ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन से मुंबई पहुंचने के बाद वहां रहने वाले रिश्तेदार के घर पर श्रेया ठहरी है। 




रेल का टिकट मिलने पर घर लौटेगी। पिता के साथ माता डाक्टर रीता यादव ने पुत्री के स्वदेश लौट आने पर खुशी का इजहार किया।




सगड़ी तहसील के खतीबपुर गांव की रहने वाली रेनू यादव मंगलवार को सुबह मुंबई पहुंचने के बाद दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंच गई। वहां से वाराणसी के लिए शाम सात बजे फ्लाइट थी।




 परिवार के लोग रेनू के भारत पहुंचने की खबर से काफी खुश दिखे। रेनू यादव ओडिशा नेशनल मेडिकल कालेज में पढ़ाई के लिए चार वर्ष पहले यूक्रेन गई थी। रेनू के भाई सत्यशील यादव ने बताया कि आजमगढ़ की दो छात्राएं रेनू यादव और श्रेया मंगलवार को मुंबई पहुंच गई। 



चेवार पश्चिम गांव निवासी बैंगेश्वर सिंह के पिता अरविद सिंह ने बताया कि बेटा बैंगेश्वर सिंह अभी रोमानिया हवाई अड्डा पर है।फ्लाइट का इंतजार कर रहा है। फिलहाल वहां पर रहने व खाने की व्यवस्था फ्री है। 



शाम को प्लेन बता रहा था। हो सकता है कि शाम तक दिल्ली आ जाए। वहां का नेटवर्क खराब होने के कारण बात करने में दिक्कत आ रही है।

No comments:

Post a Comment