Saturday 12 March 2022

आजमगढ़ दीवानी कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में 24599 मुकदमों का सुलह समझौते व जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया गया।


 आजमगढ़ दीवानी कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में 24599 मुकदमों का सुलह समझौते व जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया गया।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीवानी न्यायालय  में शनिवार को जानकारी के अनुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 24599 मुकदमों का सुलह समझौते तथा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया गया।



 इससे पूर्व दीवानी न्यायालय की हाल ऑफ जस्टिस में जिला जज दिनेश चंद तथा प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की।



इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है।इस लोक अदालत में जिला जज दिनेश चन्द ने कुल 36 मुकदमे तथा प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद ने 67 मुकदमों का निस्तारण किया।



वही मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण में मोटर दुर्घटना से संबंधित कुल 30 मुकदमों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत सरोज ने कुल 1412 मुकदमों का निस्तारण कर 78800 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किया।




ए सी जे एम कोर्ट नम्बर दस अशोक कुमार सिंह ने 1100 मुकदमों का निस्तारण किया।



ए सी जे एम कोर्ट नम्बर 11अनुपम दूबे ने 1437 वादों का निस्तारण करते हुए 209000 रुपये जुर्माना लगाया।



फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन देवेन्द्र प्रताप सिंह ने 785 मुकदमों का निस्तारण कर के लगभग 97000 रुपये जुर्माना वसूला।




वहीं विभिन्न बैंकों के एन पी ए खातों से सम्बंधित प्री लिटिगेशन मुकदमे में 726मुकदमों का निस्तारण करते हुए 39744181 रुपए का समझौता किया गया।

No comments:

Post a Comment