Wednesday 30 March 2022

आजमगढ़ कंधरापुर शिक्षक से 17 लाख की धोखाधड़ी


 आजमगढ़ कंधरापुर शिक्षक से 17 लाख की धोखाधड़ी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक शिक्षक से जालसाजों लैप्स बीमा पॉलिसी को दोबारा संचालित करने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी की। काफी समय बीतने के बाद पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई। 



जानकारी के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। शिक्षक हरिश्चंद ने एक निजी कंपनी से बीमा पालिसी लिया था। तीन साल पूर्व बीमा पालिसी लेप्स हो गई। बीमा को संचालित करने के लिए उसके मोबाइल पर फोन आया। कुछ रुपये की मांग की गई।



 शिक्षक ने बताए गए खाते में निर्धारित रुपये भेज दिया। इसके बाद से वह जालसाजों के जाल में फंस गया। कूपन, एफडी, बीमा का लालच देर ठगों ने शिक्षक से कुल 17 लाख की ठगी कर ली। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment