Saturday 5 March 2022

जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी सतीश सिंह, 12 साल से पुलिस के लिए बना था सिर दर्द।


 जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी सतीश सिंह, 12 साल से पुलिस के लिए बना था सिर दर्द।



उत्तर प्रदेश जौनपुर आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद फरार चल रहा एक लाख का इनामिया बदमाश सतीश सिंह शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह रामपुर के पास मारा गया। 




जानकारी के अनुसार वह 12 वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। बदमाशों की गोली से पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दिन में करीब  2 बजकर 50 मिनट पर मुठभेड़ होने का दावा किया है। 




बदमाश के पास से एके-47 व नाइन एमएम की पिस्टल बरामद हुआ है। मौके से पुलिस ने नीले रंग की पल्सर को भी कब्जे में ले लिया है। वाराणसी जनपद के थाना चौबेपुर से गैंगेंस्टर एक्ट में पेशी के दौरान 2010 में फरार हो गया था।



जानकारी होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गयी थी। पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि मारा गया बदमाश अंतरप्रांतीय हत्यारा व थाने का हिस्ट्रीशीटर था। डी- 63 गैंग का सदस्य बताया गया। हाल में ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हुए सपा नेता लालजी यादव व एक ग्राम प्रधान की हत्या में भी शामिल था।




 राइस मिल गैरवां के पास दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आते दिखे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। दोनों रुकने की बजाय पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करके मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को गैरवा मानपुर के पास घेर लिया। बदमाशों द्वारा पुलिस पर एके-47 व पिस्टल से फायर किया गया जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

No comments:

Post a Comment