Thursday 3 February 2022

आजमगढ़ कल बंद रहेंगे शहर के विभिन्न रास्ते


 आजमगढ़ कल बंद रहेंगे शहर के विभिन्न रास्ते


शहर में निकलने से पहले जानिए किन रास्तों से होकर गुजरना होगा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 4 फरवरी से होने वाले विधान परिषद व विधानसभा निर्वाचन 2022 हेतु नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट व तहसील सदर पर शान्ति सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न रूट डायवर्जन किया जाना प्रस्तावित हैं।




(1)पंचदेव पेट्रोल पम्प से पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले लोग अपने वाहन जजी मैदान में पार्क कर पैदल कलेक्ट्रेट तक जायेगे।



(2) रैदोपुर तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन अपनी सुविधानुसार जजी मैदान या डी ए वी कॉलेज ग्राउण्ड में वाहन पार्क कर पैदल जायेगे।



 ( 3 )अग्रसेन चौराहा से सिविल लाइन या पुलिस ऑफिस की तरफ जाने वाले वाहन भी अपने सुविधानुसार जजी मैदान या डी ए वी ग्राउंड में पार्क कर पैदल जायेगे। 



( 4 )गांधी तिराहे से पुलिस ऑफिस होते हुए कलेक्ट्रेट या तहसील सदर जाने वाले वाहन डी ए वी कॉलेज में पार्किंग होगी।


 नोट :- नामांकन स्थल तहसील सदर व कलेक्ट्रेट को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 4 फरवरी से नामांकन समाप्ति तक ।




( 1 )गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट तक कोई वाहन नही जायेगे। 



( 2 ) अग्रसेन चौराहे से पुलिस ऑफिस या सिविल लाइन की तरफ कोई वाहन नही जायेगे। 



( 3 ) गांधी तिराहे से तहसील सदर या कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नही जाएगा। 



( 4 ) पंचदेव तिराहे (पेट्रोल पम्प ) से कलेक्ट्रेट की तरफ कोई वाहन नही जाएगा।



कलेक्ट्रेट में काम करने वाले अधिकारी /कर्मचारियों व अधिवक्ता गण जिनका पास /पहचान पत्र रहेगा जिनका वाहन अग्रसेन चौराहा से होते हुए कुँवर सिंह उद्यान गेट के सामने से कलेक्ट्रेट के नीचे बने पार्किंग में पार्क होगी।

No comments:

Post a Comment