Sunday 13 February 2022

आजमगढ़ बसपा के नेता व पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर उपाध्याय टुनटुन ने भाजपा का दामन थामने के बाद गृह जनपद पहुंचे।


 आजमगढ़ बसपा के नेता व पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर उपाध्याय टुनटुन ने भाजपा का दामन थामने के बाद गृह जनपद पहुंचे।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बहुजन समाज पार्टी के नेता व पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर उपाध्याय टुनटुन  ने भाजपा का दामन थामने के बाद गृह जनपद पहुंचे।




 इस दौरान प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा नेताओं ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। देव मंदिर पर मत्था टेकते हुए अपने पैतृक गांव भवतर पहुंचे। 



लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष शशिकांत राय ने तारकेश्वर उपाध्याय टुनटुन का स्वागत करते हुए कहा कि सही समय पर सही निर्णय लिए है। 27 साल से बसपा की राजनीति कर रहे थे, टुनटुन उपाध्याय पूर्वांचल में ब्राह्मण चेहरा में एक बड़े नेता माने जाते हैं।



 निश्चित रूप से भाजपा में आ जाने से आजमगढ़ में भाजपा मजबूत हो गई है। 2022 में पुनः भाजपा कि सरकार बनेगी।




 टुनटुन उपाध्याय के आ जाने से आजमगढ़ के सभी विधानसभाओं में निश्चित रूप से कमल खिलेगा।




पूर्व राज्य मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय टुनटुन ने कहा कि बसपा अपने मूल नीति से भटक गई है। शोषित, वंचित, दलितओं के साथ अन्याय कर रही है।



 भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास करती है। भाजपा में सर्व समाज का भला है।




भाजपा में गुंडे माफिया बवाली जेल के अंदर है, समाजवादी पार्टी में तमाम गुंडे माफिया हैं।




 आजमगढ़ में सभी विधानसभा जिताने का संकल्प लिए।

इस दौरान भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, दीपक राय, बालमुकुंद राय, विजय तिवारी, सोनू राय, अंकुश राय, सुनील गिरी, आलोक राय, विशाल राय, विनोद तिवारी, पप्पू चौबे, सुधीर अस्थाना, गोवर्धन सिंह प्रधान, पिंटू सिंह आदि ने स्वागत किया।



आजमगढ़ गम्भीरपुर से राहुल पांडेय कि रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment