Tuesday 8 February 2022

उत्तर प्रदेश बसपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ टुनटुन भाजपा में हुए शामिल


 बसपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ टुनटुन भाजपा में हुए शामिल




आजमगढ़ उत्तर प्रदेश  की सियासत में दल बदलने का सिलसिला अभी जारी है। भाजपा ने बसपा को एक और बड़ा झटका दिया है।




 पूर्व मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ टुनटुन उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद आजमगढ़ जनपद में सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। 




चुनाव के पहले भाजपा ज्वाइन करने के बाद अब लोगों में यह चर्चा खास हो गई है बता दें भाजपा मुख्यालय लखनऊ में बसपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ टुनटुन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपाई ने सदस्यता ग्रहण कराई।



उल्लेखनीय है कि तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ टुनटुन उपाध्याय पूर्वांचल में बसपा का एक बड़ा चेहरा रहे हैं। पूर्वांचल में ब्राह्मण वोट बैंक पर तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ टुनटुन उपाध्याय की अच्छी पकड़ मानी जाती है। 




उन्होंने बसपा की सदस्यता को छोड़कर लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद अब आजमगढ़ जनपद में सियासी बाजार गर्म हो गया है। और जनपद में विधानसभा चुनाव का समीकरण बदलता दिख रहा है। लोगों में इस बात की चर्चा तेज हो गई।

No comments:

Post a Comment