Sunday 20 February 2022

आजमगढ़ सरायमीर तिलक के दिन युवक को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर, एएसपी ने हल्का फुल्का विवाद बताया, तहरीर का इंतजार।


 आजमगढ़ सरायमीर तिलक के दिन युवक को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर, रेफर, एएसपी ने हल्का फुल्का विवाद बताया, तहरीर का इंतजार।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के गांव कौरागहनी में आपसी विवाद में युवक को गोली मार दी गई। 26 वर्षीय विशाल यादव पुत्र राजबहादुर यादव को गोली लगी है। 



उसका आज ही तिलकोत्सव था। परिवार जन तैयारी में जुटे थे। तभी पड़ोस के ही युवक ने दरवाजे पर चढ़कर कहासुनी कर विशाल के पेट में सटाकर कट्टे से फायर कर दिया। 


जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। आनन-फानन में परिवारजन उसे हायर सेंटर जौनपुर के लिए लेकर रवाना हो गए। मौके पर असलहा गिरा पड़ा था। आरोपी फरार हो गया था।


 वही सूचना के कुछ देर बाद एसओ सरायमीर स्वतंत्र कुमार सिंह समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई थी और जांच पड़ताल में लगी थी। 



तमंचे को कब्जे में ले लिया गया था बताया जा रहा है कि हमलावर युवक से पहले से ही किसी बात को लेकर रंजिश थी। हालांकि कोई बड़ा विवाद नहीं बताया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि पड़ोसी पिंटू और पंकज यादव से दो-तीन महीने पुराना हल्का-फुल्का विवाद हुआ था। घटना में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। घायल का उपचार कराया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment