Friday 11 February 2022

आजमगढ़ फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव ने किया नामांकन दाखिल


 आजमगढ़ फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव ने किया नामांकन दाखिल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आज फूलपुर-पवई से सपा प्रत्याशी रमाकान्त यादव ने नामांकन दाखिल किया। 



नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रमाकान्त यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।



 विकास को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किये गये विकास से हमारे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो गयी, किसानों की फसल बर्बाद हो गयी और बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गयी है।




 फूलपुर-पवई से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक इस्ताफी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनकी पार्टी में आस्था है और जो समाजवादी हैं वह आज भी मेरे साथ हैं।



 जनता पूरी तरह अखिलेश की नीतियों में विश्वास करती है। इस बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।



आजमगढ़ से अमित खरवार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment