Thursday 3 February 2022

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बसपा के टिकट पर चुनाव में ताल ठोकेंगे डा0 पियूष यादव


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बसपा के टिकट पर चुनाव में ताल ठोकेंगे डा0 पियूष यादव 


आजमगढ़ जनपद में बदल रही चुनावी गतिविधियों से चर्चाओं के बाजार में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सपा और भाजपा द्वारा जनपद में अपने प्रत्याशी घोषित करने के बाद जनपद की दो सीटें निजामाबाद और फूलपुर-पवई चर्चा की केन्द्र बनी हुई हैं।


जानकारी के अनुसार निजामाबाद की बात करें तो इस सीट पर भाजपा के नेता डा0 पियूष यादव जो चुनाव लड़ने की पुरजोर तैयारी काफी दिनों से कर रहे थे। भाजपा द्वारा निजामाबाद की सीट पर दूसरे प्रत्याशी का नाम घोषित होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां परिवर्तित हो गयीं। 




चर्चाओं में डा0 पियूष यादव अब हाथी पर सवार होकर राजनीतिक अखाड़े में दांव लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बदलती तस्वीरों और नारों के मद्देनजर राजनीतिक विश्लेषकों ने साफ संकेत कर दिया कि डा0 पियूष यादव बसपा के टिकट पर निजामाबाद की सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।



वहीं जनपद की एकमात्र सीट फूलपुर-पवई जिस पर भाजपा ने 2017 में विजय हासिल की थी। इस सीट पर बाहुबली नेता व पूर्व सांसद रमाकान्त यादव के पुत्र अरूणकांत यादव विधायक चुने गये थे। विदित हो कि 2017 में पूर्व सांसद रमाकान्त यादव भारतीय जनता पार्टी की राजनीति कर रहे थे। 




वर्तमान में वे इस समय सपा के नेता और फूलपुर-पवई सीट के घोषित प्रत्याशी भी हैं। चर्चा जोरों पर है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अपने एकमात्र विधायक अरूणकान्त यादव को फूलपुर-पवई से टिकट नहीं देगी।




 वहीं अरूणकान्त यादव द्वारा एमएलएसी का चुनाव लड़ने के बयान से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गईं।

बताते चलें कि सपा द्वारा कुल सात सीटें विधानसभा सदर, निजामाबाद, गोपालपुर, अतरौलिया, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज पर अपने प्रत्याशी घोषित किये गये हैं।



 वहीं भाजपा गठबन्धन द्वारा भी कुल 7 सीटें विधानसभा सदर, निजामाबाद, मेंहनगर, गोपालपुर, अतरौलिया, दीदारगंज, लालगंज पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं।

No comments:

Post a Comment