Friday 14 January 2022

चंद्रशेखर आजाद का ऐलान सपा से गठबंधन कर भाजपा को सत्ता से करेंगे बेदखल


 चंद्रशेखर आजाद का ऐलान सपा से गठबंधन कर भाजपा को सत्ता से करेंगे बेदखल


लखनऊ उत्तर प्रदेश  समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद सपा मुख्यालय पहुंचे हैं।



 चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सपा से गठबंधन कर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। गठबंधन की सीटें कितनी होंगी या मिल बैठकर तय की जाएंगी। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा पार्टी मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं।



 सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में होने की संभावना जताई जा रही है। अखिलेश यादव वरिष्ठ पत्रकार कलाम खान के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने गए हुए हैं। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थक सपा मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़े पर डांस कर रहे हैं और खुशी जता रहे हैं कि उनके नेता ने सही समय पर उचित फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment