Thursday 20 January 2022

सराफा कारोबारी को घायल कर डकैती में जौनपुर निवासी को पौने दो लाख के जेवर, तमंचे संग बरदह पुलिस ने किया गिरफ्तार


 सराफा कारोबारी को घायल कर डकैती में जौनपुर निवासी को पौने दो लाख के जेवर, तमंचे संग  बरदह पुलिस ने किया गिरफ्तार 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जौनपुर बॉर्डर पर डेढ़ माह पूर्व बाइक से घर से दुकान जा रहे हैं। सर्राफा व्यापारी से डकैती के मामले में पुलिस ने जौनपुर निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीने गए पौने दो लाख कीमत के 12 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवर और करीब 1 किलो चांदी के जेवर के साथ ही तमंचा व बाइक बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने खुलासा कर बताया कि घटना 5 दिसंबर 2021 की है। 




सतीश सोनी निवासी भादो थाना दीदारगंज अपनी दुकान जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसकी पत्नी और बच्चा भी था। जैसे ही दोनों जनपदों की सरहद के पास सैय्यद बहाऊद्दीनपुर में एक पुल पर पहुंचा था, तभी दो बाइक से चार बदमाश उसको घेर लिए थे। जब विरोध किया तो मासूम बच्चे को उठाकर खेत में फेंक दिए थे और पीठ पर रखे जेवर से भरे बैग को लेकर भाग गए थे। इस दौरान व्यापारी को तमंचे की मुठिया से घायल भी कर दिया था। पुलिस तभी से सुराग में लगी थी आज पुलिस को जानकारी मिली कि बरदह थाना के बर्रा मोड़ के पास घटना में शामिल बदमाश बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी की थी। तभी एक बाइक पर आ रहा बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा उसने अपना नाम लोढ़ा उर्फ समीर निवासी कयारा थाना सराय ख्वाजा जौनपुर बताया और बताया कि उसके साथ 5 लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment